फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   World Bank raises India growth rate, expects consumer spending to remain strong

World Bank: विश्व बैंक ने बढ़ाया भारत की वृद्धि दर का अनुमान, उपभोक्ता खर्च से मजबूती बने रहने की उम्मीद

Tue, 07 Oct 2025 03:56 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 07 Oct 2025 03:56 PM IST
सार

विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास अनुमान को पहले के 6.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। उपभोक्ता खर्च में लगातार मजबूती के चलते भारत देश के सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बने रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
World Bank raises India growth rate, expects consumer spending to remain strong
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व बैंक ने मंगलवार को भारत की चालू वित्तीय वर्ष की वृद्धि दर का अनुमान 6.3% से बढ़ाकर 6.5% कर दिया।  बैंक ने कहा कि उपभोक्ता खर्च में लगातार मजबूती के चलते भारत देश के सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बने रहने की उम्मीद है। हालांकि, विश्व बैंक ने चेतावनी दी कि अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क अगले वर्ष देश की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डाल सकते हैं।

विज्ञापन


इसने 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.7 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया। वित्त वर्ष 2027-28 के लिए विश्व बैंक ने 6.3 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है। विश्व बैंक ने कहा कि घरेलू परिस्थितियां, खासकर कृषि उत्पादन और ग्रामीण मजदूरी वृद्धि, अपेक्षा से बेहतर रही हैं। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सरकार के सुधारों, कर स्लैब की संख्या कम करना और अनुपालन को सरल बनाने से गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

दक्षिण एशिया के विकास दर अनुमान को घटाया गया

इसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2026- 27 के लिए पूर्वानुमान को घटा दिया गया है। अमेरिका को भारत के लगभग तीन-चौथाई माल निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के परिणामस्वरूप। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दक्षिण एशिया में विकास दर 2025 में 6.6 प्रतिशत से घटकर 2026 में 5.8 प्रतिशत रह जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मंदी के बावजूद, विकास दर अन्य उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं (ईएमडीई) क्षेत्रों की तुलना में अधिक मजबूत रहेगी। इसमें कहा गया है कि मुद्रास्फीति के केंद्रीय बैंक के लक्ष्य के भीतर बने रहने या उसके अनुरूप रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed