फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   World Bank President Ajay Banga named in 2023 list of Great Immigrants

Ajay Banga: अमेरिका के महान प्रवासियों की सूची में शामिल किए गए विश्व बैंक के मुखिया अजय बंगा, ये है कारण

Thu, 29 Jun 2023 11:27 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 29 Jun 2023 11:27 AM IST
सार

Ajay Banga: जून 2023 में विश्व बैंक के प्रमुख बने बंगा संस्थान का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय मूल के अमेरिकी हैं। वह कार्नेगी कॉर्पोरेशन ऑफ न्यूयॉर्क की ओर से बनाई गई इस वर्ष की महान प्रवासियों की सूची में शामिल भारतीय मूल के एकमात्र व्यक्ति हैं।

विज्ञापन
World Bank President Ajay Banga named in 2023 list of Great Immigrants
अजय बंगा - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा का नाम एक प्रतिष्ठित परोपकारी संगठन की ओर से तैयार की गई 2023 की ग्रेट इमिग्रेंट्स (महान प्रवासियों) की सूची में शामिल किया गया है।  अपने योगदान और कार्यों से अमेरिका और उसके लोकतंत्र को समृद्ध और मजबूत करने प्रवासियों को इस सूची में शामिल किया गया है।   

विज्ञापन


इसी महीने (जून 2023) में विश्व बैंक के प्रमुख बने बंगा संस्थान का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय मूल के अमेरिकी हैं। वह कार्नेगी कॉर्पोरेशन ऑफ न्यूयॉर्क की ओर से बनाई गई इस वर्ष की महान प्रवासियों की सूची में शामिल भारतीय मूल के एकमात्र व्यक्ति हैं।
विज्ञापन


कार्नेगी कॉर्पोरेशन की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि प्रमुख पदों पर 30 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, 63 वर्षीय बंगा से गरीबी और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विश्व बैंक में परिवर्तनकारी नीतियों की शुरुआत करने की उम्मीद है, इससे दुनिया भर के लोगों के लिए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्नेगी के अनुसार बंगा ने इस बात पर कुछ विचार पेश किए कि कैसे विविधता ने उन्हें एक नेता के रूप में सफल होने में मदद की। "दिन के अंत में, यदि आप अपने आप को उन लोगों के साथ देखते हैं जो आपके जैसे दिखते हैं, जो आपकी तरह चलते हैं और आपकी तरह बात करते हैं, और उन्हीं स्थानों पर बड़े हुए हैं जहां आपने अपनी पिछली नौकरियों में आपके साथ काम किया था।  तब आपको अपने आस-पास के लोगों को काम पर रखने की सुविधा की भावना होगी पर यह गलत होगा। ऐसा करने से आप नए अवसरों को खो देंगे।

बंगा ने अपने करियर की शुरुआत भारत में की थी। वे 13 वर्षों तक नेस्ले इंडिया से जुड़े गए। वे दो वर्षों के लिए पेप्सीको से भी जुड़े। 1996 में वे सिटीग्रुप से जुड़े और एशिया पेसिफिक क्षेत्र के सीईओ के रूप में काम किया। अमेरिका आने के बाद बंगा ने मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में 12 वर्षों तक काम किया। 


विश्व बैंक का मुखिया चुने जाने से पहले, बंगा जनरल अटलांटिक में उपाध्यक्ष थे। वे साइबर रेडीनेस इंस्टीट्यूट के सह-संस्थापक भी हैं और न्यूयॉर्क के इकोनॉमिक क्लब के उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed