फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Work from Home has substantial benefits but lacks effective communication and teamwork, says CII-FMS report

WFH: वर्क फ्रॉम होम के फायदे बहुत पर चुनौतियां भी कम नहीं, सीआईआई-एफएमएस की रिपोर्ट में किया गया यह दावा

Mon, 18 Nov 2024 02:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 18 Nov 2024 02:15 PM IST
सार

Work From Home: भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआ ) और प्रबंधन अध्ययन संकाय (एफएमएस) की रिपोर्ट से पता चलता है कि वर्क फ्रॉम होम से काफी लाभ हुए हैं, लेकिन यह नियोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों के लिए कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियां भी पेश करता है। अध्ययन के अनुसार वर्क फ्रॉम होम से संगठनों और कर्मचारियों की लागत कमी हुई है।

विज्ञापन
Work from Home has substantial benefits but lacks effective communication and teamwork, says CII-FMS report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

घर से काम करने (डब्ल्यूएफएच) की प्रथा किराये की बचत, आने-जाने के तनाव को कम करने और कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने के मामले में फायदेमंद है, लेकिन यह प्रभावी संचार और टीम वर्क के मामले में नुकसान भी पहुंचाता है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

विज्ञापन


भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआ ) और प्रबंधन अध्ययन संकाय (एफएमएस) की रिपोर्ट से पता चलता है कि वर्क फ्रॉम होम से काफी लाभ हुए हैं, लेकिन यह नियोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों के लिए कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियां भी पेश करता है। अध्ययन के अनुसार वर्क फ्रॉम होम से संगठनों और कर्मचारियों की लागत कमी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है, "वर्क फ्रॉम होम ने कर्मचारियों के आने-जाने के समय और लागत में बचत तो हुई ही है,  उन्हें अधिक किफायती क्षेत्रों में रहने की सुविधा भी मिली है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में हालांकि वर्क फ्रॉम होम के नुकसान भी बताए गए हैं। इसके अनुसार भौतिक संपर्क के अभाव ने कर्मचारियों के बीच सहयोग में बाधा पैदा की है, जो विश्वास निर्माण और जटिल समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठनों के लिए, रिपोर्ट में कहा गया है कि रिमोट और हाइब्रिड वर्किंग मॉडल ने ऑफिस के किराए की लागत और क्लाइंट मीटिंग से जुड़ी लागतों में थोड़ी बचत की है। इसके अतिरिक्त, कर्मचारी के आने-जाने और रहने की लागत में कमी ने कर्मचारी मुआवजे की संरचनाओं में सीमित समायोजन को संभव किया है। ये लागत बचत सामूहिक रूप से नियोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों को बेहतर वित्तीय स्थिति में लाती है। हालांकि अध्ययन ने यह चेतावनी भी दी है कि वर्क फ्रॉम हो किसी संगठन की संस्कृति को विकसित करने और बनाए रखने के लिए चुनौतियां खड़ी कर सकता है।


समय के साथ यह सामाजिक, भावनात्मक और मानव पूंजी के निर्माण को प्रभावित कर सकता है, ऐसा करना दीर्घकालिक संगठनात्मक सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं। रिपोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि जबकि रिमोट वर्किंग से अल्पकालिक लाभ मिलते हैं, पर संगठनों और कर्मचारियों को भविष्य में होने वाले संभावित अमूर्त नुकसान के बारे में सतर्क रहना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार सहयोग और बातचीत के अवसरों के साथ लचीलेपन को संतुलित करना लंबे समय में रिमोट वर्किंग को टिकाऊ बनाने का तरीका हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed