फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Womens Day Special: How much gold can women keep at home Know what is the limit

Women's Day Special: महिलाएं घर पर रख सकती हैं कितना सोना? जानें परिवार के हर सदस्य के लिए कितनी सीमा तय

Sun, 02 Mar 2025 10:42 AM IST
अभिषेक दीक्षित द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 02 Mar 2025 10:42 AM IST
सार

सवाल अभी भी यही उठता है कि क्या आप इस सीमा से अधिक आभूषण नहीं रख सकते? नियमों के मुताबिक सीमा से अधिक आभूषण रखने पर आयकर विभाग आपसे इनके स्रोत पूछ सकता है। अगर आप इस बारे में पूरा ब्योरा मुहैया करा देते हैं तो छापे की कार्रवाई के दौरान यह आभूषण जब्त नहीं किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
Womens Day Special: How much gold can women keep at home Know what is the limit
सोना रखने के नियम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महिलाओं की सबसे पसंदीदा चीज की बात की जाए तो इसमें बेशक पहला नाम सोने के आभूषणों का आएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इसकी कोई तय सीमा है? क्या किसी सीमा से अधिक आभूषण रखने पर आपके खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई हो सकती है? तो बता दें कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक परिपत्र में इसकी सीमा तय की है।

विज्ञापन


नियमों के मुताबिक, एक विवाहित महिला 500 ग्राम सोने के गहने रख सकती है। अविवाहित महिला के लिए यह सीमा 250 ग्राम है। वहीं पुरुषों के मामले में स्थिति थोड़ी साफ है। वह चाहे विवाहित हो अथवा अविवाहित, परिवार में प्रत्येक सदस्य के लिए यह सीमा 100 ग्राम तय की गई है। यानी कि यदि आयकर विभाग छापा मारता है तो इस मात्रा तक के स्वर्ण आभूषणों को जब्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


टैक्स एवं इंवेस्टमेंट एक्सपर्ट बलवंत जैन कहते हैं कि सीबीडीटी के परिपत्र से यह स्पष्ट हो गया कि निर्धारित सीमा तक के सोने की जब्ती नहीं होगी, भले ही परिवार की आय कुछ भी हो. आयकर छापे की स्थिति में तय सीमा तक की मात्रा के आभूषणों को अलग कर दिया जाएगा. वह शेष आभूषणों को ही आयकर विभाग अपने साथ ले जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल अभी भी यही उठता है कि क्या आप इस सीमा से अधिक आभूषण नहीं रख सकते? नियमों के मुताबिक सीमा से अधिक आभूषण रखने पर आयकर विभाग आपसे इनके स्रोत पूछ सकता है। अगर आप इस बारे में पूरा ब्योरा मुहैया करा देते हैं तो छापे की कार्रवाई के दौरान यह आभूषण जब्त नहीं किए जाने चाहिए।


हालांकि, ऐसा नहीं है कि निर्धारित सीमा तक आभूषण रखने पर आपसे कोई पूछताछ नहीं होगी। नियमों के मुताबिक छापे के दौरान सीमा के भीतर पाए गए आभूषणों को खरीदने के लिए जुटाई गई रकम के स्रोत का ब्योरा देना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि जब भी आभूषण खरीदें, उसकी पक्की रसीद अपने पास सुरक्षित रखें। इसके अलावा नए आभूषणों के मेकिंग चार्ज के भुगतान की रसीदों को भी सुरक्षित रखना आपके हित में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed