फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wipro said to employees come to office three days a week

Moonlighting : विप्रो ने कहा हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आना होगा, पिछले महीने कंपनी कर चुकी है छंटनी

Thu, 06 Oct 2022 05:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 06 Oct 2022 05:25 AM IST
सार

ईमेल में कंपनी ने कहा कि इस कदम से टीम की गति बढ़ेगी और जो लोग हाइब्रिड तरीके से काम कर रहे हैं उनके साथ भी जुड़ाव रहेगा। पिछले महीने ही विप्रो ने ऐसे 300 कर्मचारियों को निकाल दिया था। 

विज्ञापन
Wipro said to employees come to office three days a week
Wipro - फोटो : iStock

विस्तार

मूनलाइटिंग यानी एक साथ दो जगह नौकरी करने पर विप्रो लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। इसने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर कहा है कि हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आना होगा। इस नियम को 10 अक्तूबर से लागू किया जाएगा। इसके साथ ही बुधवार को कार्यालय नहीं खोला जाएगा। ईमेल में कंपनी ने कहा कि इस कदम से टीम की गति बढ़ेगी और जो लोग हाइब्रिड तरीके से काम कर रहे हैं उनके साथ भी जुड़ाव रहेगा। पिछले महीने ही विप्रो ने ऐसे 300 कर्मचारियों को निकाल दिया था। 

विज्ञापन


इससे पहले आईटी की ही दूसरी कंपनी टीसीएस ने अपने 85 फीसदी कर्मचारियों को कहा था कि वे हफ्ते में तीन बार ऑफिस आएं। जबकि वरिष्ठ अधिकारियों को हफ्ते में 5 दिन ऑफिस आना होगा। कोविड-19 के कारण कंपनियों ने घर से काम करने की मंजूरी दी थी। इसके बाद यह देखा गया कि कर्मचारी एक साथ दो-दो नौकरी कर रहे हैं जिसे मूनलाइट कहा जाता है।
विज्ञापन


मूनलाइटिंग का मतलब क्या है?
जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के साथ ही किसी अन्य कंपनी या प्रोजेक्ट के लिए भी काम करता है तो उसे तकनीकी तौर पर मूनलाइटिंग कहा जाता है। कई लोग बिना कंपनी को जानकारी दिए दूसरी कंपनिया या प्रोजेक्ट के लिए काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रीलांसिंग से इस तरह अलग है मूनलाइटिंग
ये फ्रीलांसर से पूरी तरह अलग होता है क्योंकि फ्रीलांसर किसी कंपनी के नियमित कर्मचारी नहीं होते और कंपनियां उन्हें सिर्फ काम का मेहनताना देती हैं। हालांकि नियमित कर्मचारियों को वेतने के अतिरिक्त कई अन्य भत्ते कंपनियां देती हैं। एक कंपनी से नियमित वेतन हासिल करने के साथ दूसरे प्रोजेक्ट में काम करने पर इंडस्ट्री में कई लोगों को आपत्ति है। 


कोरोना काल में बढ़ी मूनलाइटिंग
कोरोना काल के साथ ही देश में मूनलाइटिंग बढ़ी है क्योंकि उस दौरान सैलरी घटने या नौकरी छूटने से लोग अतिरिक्त आय के लिए हाथ पैर मार रहे थे। तो दूसरी तरफ छोटी कंपनियां लागत घटाने के लिए प्रोजेक्ट के आधार पर काम ऑफर कर रही थीं जिससे मूनलाइटिंग का चलन काफी बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed