फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wipro Q3 Results Net profit falls 7 percent to Rs 3,119 cr on new Labour Code impact Business news in Hindi

Q3 Results: विप्रो का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ सात प्रतिशत गिरकर 3,119 करोड़ रुपये हुआ, जानिए आंकड़े

Fri, 16 Jan 2026 09:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 16 Jan 2026 09:22 PM IST
सार

Q3 Results: देश में आईटी सेवाओं से जुड़ी प्रमुख कंपनी विप्रो ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के आंकड़े क्या कहते हैं, आइए विस्तार से जानिए।

विज्ञापन
Wipro Q3 Results Net profit falls 7 percent to Rs 3,119 cr on new Labour Code impact Business news in Hindi
विप्रो के नतीजे - फोटो : istock

विस्तार

आईटी सेवाओं की प्रमुख कंपनी विप्रो ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी के समेकित शुद्ध लाभ में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह घटकर 3,119 करोड़ रुपये रह गया। यह गिरावट एकमुश्त पुनर्गठन शुल्क और श्रम संहिता के कार्यान्वयन के कारण हुई है। बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 3,353.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (कंपनी के इक्विटी धारकों को देय) दर्ज किया था। विप्रो ने नई श्रम संहिता के लागू होने से 302.8 करोड़ रुपये का एकमुश्त असर दिखा। 

विज्ञापन


विप्रो की बड़ी प्रतिद्वंद्वी कंपनियां- टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएलटेक- भी वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में अपने नतीजों में नए श्रम कानूनों से काफी प्रभावित हुई हैं। टीसीएस को 2,128 करोड़ रुपये, इंफोसिस को 1,289 करोड़ रुपये और एचसीएलटेक को 719 करोड़ रुपये के वैधानिक प्रभाव का सामना करना पड़ा। अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में विप्रो को पुनर्गठन प्रक्रिया के चलते 263 करोड़ रुपये का एकमुश्त लागत प्रभाव भी झेलना पड़ा, जो अब पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में विप्रो का परिचालन राजस्व 5.5 प्रतिशत बढ़कर 23,555.8 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 22,318.8 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर विप्रो का मुनाफा 3.9 प्रतिशत गिर गया, जबकि राजस्व में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए, विप्रो को अपने आईटी सेवा व्यवसाय खंड से राजस्व 2,635 मिलियन अमेरिकी डॉलर से 2,688 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है, जो स्थिर मुद्रा में 0-2 प्रतिशत की क्रमिक वृद्धि को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विप्रो ने HARMAN की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशंस (DTS) बिजनेस यूनिट का 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,270 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण पूरा किया। HARMAN सैमसंग की एक कंपनी है। विप्रो के सीईओ और एमडी श्रीनि पल्लिया ने कहा कि कंपनी खुद को 'एआई-फर्स्ट वर्ल्ड' के लिए तैयार कर रही है क्योंकि कृत्रिम बुद्धिमत्ता वैश्विक संगठनों के लिए बोर्ड स्तर पर एक स्थायी जनादेश बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed