फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Windfall Tax: Center changed its decision in 19 days, windfall tax on petrol abolished, tax cut on ATF-Diesel news in hindi

Windfall Tax: केंद्र ने 19 दिन में ही फैसला बदला, पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स खत्म, एटीएफ-डीजल पर कर में कटौती

Wed, 20 Jul 2022 11:40 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 20 Jul 2022 11:40 AM IST
सार

सरकार ने तीन हफ्ते पहले पेट्रोल और एटीएफ (विमान का ईंधन) के निर्यात पर छह रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया था। उस दौरान डीजल के निर्यात पर भी 13 रुपये प्रति लीटर का शुल्क लगाया गया था। अब सरकार ने विंडफॉल टैक्स में राहत देने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Windfall Tax: Center changed its decision in 19 days, windfall tax on petrol abolished, tax cut on ATF-Diesel news in hindi
कच्चा तेल - फोटो : pixabay

विस्तार

केंद्र सरकार ने ग्लोबल बाजारों में क्रूड ऑयल की कीमतों में आई नरमी को देखते हुए देश से पेट्रोलियम पदार्थों के निर्यात पर लगाने वाली विंडफॉल टैक्स में कटौती कर दी है। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से रिलायंस इंडिया लिमिटेड और ओएनजीसी जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि करीब तीन हफ्ते पहले सरकार ने देश में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित रखने के लिए इस विंडफॉल टैक्स में इजाफा कर दिया था। अब ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल के भावों में कमी आने के बाद सरकार ने अपना पुराना फैसला वापस ले लिया है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि सरकार ने तीन हफ्ते पहले पेट्रोल और एटीएफ (विमान का ईंधन) के निर्यात पर छह रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया था। उस दौरान डीजल के निर्यात पर भी 13 रुपये प्रति लीटर का शुल्क लगाया गया था। इसके अलावे सरकार ने एक अलग नोटफिकेशन जारी कर क्रूड ऑयल पर भी 23,230 रुपये प्रति टन का अतिरिक्त कर लगाने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स पूरी तरह हटाया गया 

अब सरकार ने एक ताजा नोटिफिकेशन जारी कर एटीएफ (विमान का ईंधन) पर विंडफॉल टैक्स घटाकर छह रुपये प्रति लीटर से चार रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं, पेट्रोल पर लगने वाले छह रुपये प्रति लीटर के विंडफॉल टैक्स को पूरी तरह से हटा दिया गया है। डीजल के निर्यात पर लगने वाले टैक्स को भी घटाकर 13 रुपये प्रति लीटर से 11 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, क्रूड ऑयल पर लगने वाले अतिरिक्त कर को घटाकर 23250 रुपये प्रति टन से घटाकर 17000 रुपये प्रति टन कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस और ओएनसीजी के शेयर चमके
      
सरकार के पेट्रोलियम पदार्थों के निर्यात पर लगाने वाले विंडफॉल टैक्स को घटाने के फैसले से रिलायंस और ओएनजीसी जैसी कंपनियों के शेयरों तेजी देखने को मिली है। बुधवार को स्टॉक मार्केट में रिलायंस कंपनी के शेयर करीब ढाई फीसदी की उछाल के साथ 2535 रुपये प्रति शेयर पर खुले, जबकि ओएनजीसी के शेयरों में भी सात फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। बुधवार को शेयर बाजार में ओएनजीसी के शेयर 134.70 रुपये पर खुले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed