फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Will not launch new debt scheme till SAT decides our plea, Franklin Templeton tells SC

फ्रेंकलिन टेम्पलटन विवाद: सैट के आदेश में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, जमा कराने हैं 250 करोड़

Mon, 26 Jul 2021 08:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 26 Jul 2021 08:21 PM IST
सार

फ्रेंकलिन टेम्पलटन असेट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़े मामले में सैट के आदेश में दखल देने से शीर्ष अदालत ने इनकार कर दिया है। सैट ने उसे अपनी छह डेट स्कीम बंद करने के एवज में 250 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है। 
 

विज्ञापन
Will not launch new debt scheme till SAT decides our plea, Franklin Templeton tells SC
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

फ्रेंकलिन टेम्पलटन असेट मैनेजमेंट कंपनी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) द्वारा उसकी अपील का निपटारा करने तक कोई नई डेट स्कीम जारी नहीं करेगी। 

विज्ञापन


कंपनी को सेबी ने दो साल तक नई स्कीम जारी नहीं करने और 512 करोड़ रुपये का रिफंड करने का आदेश दिया है। इसके खिलाफ फ्रेंकलिन सैट गई है। सैट ने उसे 512 की बजाए 250 करोड़ रुपये एस्क्रो अकाउंट में जमा कराने का आदेश दिया है। इस पर शीर्ष कोर्ट ने कहा कि सैट के इस आदेश में वह दखल नहीं देगी। 
विज्ञापन

इससे पहले 28 जून को सैट ने अंतरिम आदेश के तहत नई म्यूचुअल फंड योजनाएं शुरू करने के बारे में सेबी के सात जून के आदेश पर रोक लगा दी थी और फ्रैंकलिन टेंपलटन को बाजार नियामक के 512 करोड़ रुपये लौटाने के आदेश को पूरा करने के बजाय एस्क्रो खाते में 250 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एसए नजीर व जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ ने सैट के आदेश के खिलाफ सेबी की अपील पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि वह ट्रिब्यूनल के आदेश में दखल नहीं देगी इसके बजाए वह फ्रेंकलिन को नई स्कीम जारी करने की इजाजत के मसले पर विचार करना चाहेगी। 


सुनवाई के दौरान सेबी की ओर से उपस्थित सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अपीलीय न्यायाधिकरण सैट का आदेश गलत तथ्यों पर आधारित है और सारे कानूनों की अनदेखी की गई है। इस पर कंपनी की ओर से उपस्थित वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे व एएम सिंघवी ने कहा कि कंपनी सैट का फैसला आने तक कोई नई स्कीम लांच नहीं करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed