फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wheat production likely to surpass the government record estimate of 11.21 million tonnes in the 2022-23

Wheat: 11.21 करोड़ टन से अधिक रह सकता है गेहूं का उत्पादन, कृषि आयुक्त ने कहा, फसल की बेहतर पैदावार की भूमिका

Fri, 12 May 2023 04:57 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 12 May 2023 04:57 AM IST
सार

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फसल की पैदावार में सुधार हुआ है। मार्च-अप्रैल अवधि में कटाई के चरण के दौरान बेमौसम बारिश से अनाज की चमक में कमी व अनाज में नमी की अधिकता के कारण नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Wheat production likely to surpass the government record estimate of 11.21 million tonnes in the 2022-23
गेहूं । सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देश में फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) में उत्पादन सरकार के रिकॉर्ड 11.21 करोड़ टन के अनुमान को पार कर सकता है। कृषि आयुक्त पीके सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि खराब मौसम के कारण देश के कुछ हिस्सों में अनाज की गुणवत्ता प्रभावित होने के बावजूद प्रमुख उत्पादक राज्यों में पैदावार बढ़ने से उत्पादन में वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन


सिंह ने कहा, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फसल की पैदावार में सुधार हुआ है। मार्च-अप्रैल अवधि में कटाई के चरण के दौरान बेमौसम बारिश से अनाज की चमक में कमी व अनाज में नमी की अधिकता के कारण नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सरकार ने फरवरी में अपने दूसरे अनुमान में 2022-23 में गेहूं उत्पादन 11.21 करोड़ टन रहने की संभावना जताई थी। पिछला रिकॉर्ड 2020-21 में 10.95 करोड़ टन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की जलवायु अनुकूल किस्मों से पैदावार सुधरी
सिंह ने कहा, जलवायु अनुकूल गेहूं की किस्मों से पैदावार में सुधार हुआ है। इन किस्मों को सरकार पांच वर्षों से बढ़ावा दे रही है। हालांकि, बेमौसम बारिश ने गेहूं उत्पादक राज्यों के कुछ हिस्सों में फसल को नुकसान पहुंचाया है। इससे गुणवत्ता में कमी आई है। कुछ राज्यों में लू से पिछले साल उत्पादन मामूली घटकर 10.77 करोड़ टन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed