फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   west asia Geopolitical tension shake Indian workplaces 63 percent firms freeze hiring says Report

West Asia Tension: भू-राजनीतिक तनाव का असर, कंपनियां नए कर्मचारियों को भर्ती करने से कतरा रहीं

Sun, 22 Jun 2025 02:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 22 Jun 2025 02:06 PM IST
सार

सर्वे में शामिल 22 प्रतिशत कर्मचारियों ने माना कि युद्ध के हालात के चलते उनका अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर प्रभावित हुआ है और वे देश से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। 21 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि उनकी टीम का मनोबल और आत्मविश्वास भी कम हो रहा है। 

विज्ञापन
west asia Geopolitical tension shake Indian workplaces 63 percent firms freeze hiring says Report
पश्चिम एशिया में तनाव से नई भर्तियां नहीं हो रहीं - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर बिजनेस पर भी हो रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 63 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने बताया कि उनकी कंपनियों ने नई भर्तियों पर फिलहाल रोक लगाई हुई है और साथ ही टीमों के आकार को छोटा भी किया जा रहा है। मानव संसाधन सेवा प्रदाता जीनियस कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 प्रतिशत कंपनियों ने भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बाद अनुबंध आधारित और फ्रीलांस काम कराने पर फोकस किया है। 
विज्ञापन


क्या है रिपोर्ट में
यह रिपोर्ट 12 मई से जून के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 2006 कर्मचारियों के बीच किए गए एक ऑनलाइन सर्वे पर आधारित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 36 प्रतिशत कर्मचारियों ने बताया कि तनाव के चलते उनकी वेतन वृद्धि, बोनस भी प्रभावित हुए हैं। 21 प्रतिशत लोगों ने कहा कि काम का दबाव भी बढ़ा है। सर्वे में शामिल 22 प्रतिशत कर्मचारियों ने माना कि युद्ध के हालात के चलते उनका अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर प्रभावित हुआ है और वे देश से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। 21 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि उनकी टीम का मनोबल और आत्मविश्वास भी कम हो रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: पश्चिम एशिया में तनाव के चलते भारत ने अपनाई खास रणनीति, रूस से बढ़ाया कच्चे तेल का आयात
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी दुनिया, आंतरिक कार्य हकीकत को बदल रही
रिपोर्ट के अनुसार, 30 प्रतिशत कर्मचारियों ने अपनी नौकरी को लेकर चिंता जाहिर की, जबकि 26 प्रतिशत ने बताया कि वे हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। सर्वे में शामिल 31 प्रतिशत कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने नई नौकरी और अवसरों को तलाशना शुरू कर दिया है। जीनियस कंसल्टेंट्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आर पी यादव ने कहा 'यह सर्वेक्षण हमारे वर्तमान समय का दिखाता है। जहां बाहरी दुनिया आंतरिक कार्य हकीकतों को कहीं अधिक तेजी से बदल रही है। यह स्पष्ट है कि हम केवल एक क्षण से नहीं गुजर रहे हैं, बल्कि हम काम के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'नियोक्ताओं को पारदर्शी बने रहना चाहिए, जबकि कर्मचारियों को आगे की राह के लिए लचीला और तैयार रहना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed