फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   wealth of worlds top 10 rich including Gautam Adani Mukesh Ambani decreased Big loss to Elon Musk

Top-10 Billionaires: अडानी-अंबानी समेत दुनिया के शीर्ष अमीरों की दौलत घटी, एलन मस्क को लगा जोर का झटका

Tue, 10 May 2022 02:00 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 10 May 2022 02:00 PM IST
सार

गौतम अडानी इस साल कमाई करने में सबसे आगे रहे। उन्होंने एलन मस्क समेत शीर्ष अरबपतियों को भी पीछे छोड़ दिया। अडानी की संपत्ति 5.19 अरब डॉलर घटकर 115 अरब डॉलर रह गई है। वहीं मुकेश अंबानी की दौलत 4.24 अरब डॉलर की कमी के बाद 92.1 अरब डॉलर रह गई है।  

विज्ञापन
wealth of worlds top 10 rich including Gautam Adani Mukesh Ambani decreased Big loss to Elon Musk
दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की दौलत में बीते 24 घंटे में भारी कमी आई है। टॉप-10 अमीरों की बात करें तो पहले पायदान पर काबिज एलन मस्क से लेकर 10 नंबर पर मौजूद मुकेश अंबानी तक सभी को नुकसान हुआ है। बिलेनियर इंडेक्स के रियल टाइम आंकड़ों के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ज्यादातर अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

 

मस्क की नेटवर्थ 18 अरब डॉलर कम

wealth of worlds top 10 rich including Gautam Adani Mukesh Ambani decreased Big loss to Elon Musk
एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला

अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर मौजूद टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को इस अवधि में सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। उनकी नेटवर्थ 18.5 अरब डॉलर कम होकर 229 अरब डॉलर पर आ गई है। गौरतलब है कि ट्विटर डील के बाद से ही मस्क की संपत्ति में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते दिनों उनके इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर 12 फीसदी से ज्यादा टूट गए थे और इसका बड़ा असर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति पर पड़ा था। बता दें कि हाल ही में मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपये) की डील की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेजोस-गेट्स-अर्नाल्ट को भी नुकसान

wealth of worlds top 10 rich including Gautam Adani Mukesh Ambani decreased Big loss to Elon Musk
शीर्ष अमीरों को तगड़ा घाटा। - फोटो : सोशल मीडिया

एलन मस्क के बाद दूसरे सबसे अमीर और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के लिए भी साल 2022 कुछ अच्छा साबित नहीं हो रहा है। वह कमाई के मामले में इस साल के तीसरे सबसे बड़े लूजर हैं। बीते 24 घंटे की बात करें तो जेफ बेजोस की नेटवर्थ 6.04 अरब डॉलर की कमी के बाद 133 अरब डॉलर रह गई है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर काबिज माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को भी 3.15 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है और उनकी नेटवर्थ 120 अरब डॉलर हो गई है। चौथे सबसे अमीर फ्रेंच अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 4.24 अरब डॉलर गिरकर 120 अरब डॉलर रह गई है। 
 

विज्ञापन

गौतम अडानी को हुआ इतना घाटा

wealth of worlds top 10 rich including Gautam Adani Mukesh Ambani decreased Big loss to Elon Musk
गौतम अडानी को नुकसान। - फोटो : सोशल मीडिया

टॉप-10 अरबपतियों की सूची में शामिल दिग्गज भारतीय उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी इस साल कमाई करने में सबसे आगे रहे और इस मामले में उन्होंने एलन मस्क समेत शीर्ष अरबपतियों को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि, इस अवधि में अडानी को भी घाटा हुआ है, लेकिन वह पांचवें पायदान पर अपनी मौजूदगी को बरकरार रखे हुए हैं। आंकड़ों को देखें तो गौतम अडानी की संपत्ति 5.19 अरब डॉलर घटी है और इस गिरावट के बाद उनकी नेटवर्थ 115 अरब डॉलर रह गई है। 

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ यहां पहुंची

wealth of worlds top 10 rich including Gautam Adani Mukesh Ambani decreased Big loss to Elon Musk
मुकेश अंबानी। - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि दुनिया के टॉप अरबपतियों में लंबे अर्से से दो भारतीय अरबपति शामिल हैं। इनमें एक गौतम अडानी है तो दूसरे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी। गिरावट के इस दिन में अंबानी की संपत्ति भी घटी है। उन्हें 4.24 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। इस कमी के बाद अंबानी की नेटवर्थ भी कम होकर 92.1 अरब डॉलर रह गई है। 

सूची में शामिल अन्य अमीरों का हाल

wealth of worlds top 10 rich including Gautam Adani Mukesh Ambani decreased Big loss to Elon Musk
अमीरों की संपत्ति कम हुई। - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा टॉप-10 में शामिन अन्य अमीरों की बात करें तो छठे स्थान पर मौजूद वॉरेन बफे की नेटवर्थ 2.53 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 114 अरब डॉलर रह गई है। जबकि, सातवें नंबर पर टिके लैरी पेज की नेटवर्थ में 2.25 अरब डॉलर की कमी आई है और यह 102 अरब डॉलर रह गई है। आठवें स्थान वाले सर्गेई ब्रिन की संपत्ति 2.17 अरब डॉलर घटकर 98.3 अरब डॉलर, वहीं नौंवे स्थान पर उपस्थित स्टीव वाल्मर की नेटवर्थ 3.24 अरब डॉलर कम होकर 93.5 अरब डॉलर रह गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed