{"_id":"64f86a205bdfa664820192f5","slug":"we-are-on-the-cusp-of-a-major-transformation-in-the-fintech-sector-rbi-gov-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI:अब यूपीआई पर बोलकर भुगतान कर सकेंगे; ऋण वितरण मंच निजी कंपनी को सौंपने पर विचार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI:अब यूपीआई पर बोलकर भुगतान कर सकेंगे; ऋण वितरण मंच निजी कंपनी को सौंपने पर विचार
Wed, 06 Sep 2023 05:31 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 06 Sep 2023 05:31 PM IST
सार
Fintech: आरबीआई गवर्नर ने कहा, "वैश्विक फिनटेक क्षेत्र, वर्तमान में लगभग 245 बिलियन अमेरिकी डॉलर का वार्षिक राजस्व उत्पन्न करता है, जो वैश्विक वित्तीय सेवाओं के राजस्व का केवल 2% है। 2030 तक इस वार्षिक राजस्व के $1.5 ट्रिलियन तक पहुंचने का अनुमान है।"
विज्ञापन
शक्तिकांत दास
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2023 को संबोधित किया। इस दौरान एनपीसीआई ने बुधवार को लोकप्रिय भुगतान मंच यूपीआई पर नए भुगतान विकल्प पेश किए। इनमें बोलकर भुगतान करने की सेवा भी शामिल है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर शक्तिकांत दास ने ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के उत्पाद पेश किए।
विज्ञापन
इस दौरान ‘हेलो यूपीआई’ पेश किया गया, जिसमें एप, फोन कॉल और आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) उपकरणों के माध्यम से हिंदी और अंग्रेजी में आवाज से यूपीआई भुगतान किया जा सकता है। एनपीसीआई ने बताया कि यूपीआई पर ‘क्रेडिट लाइन’ सुविधा से ग्राहक को इसके माध्यम से बैंकों से पूर्व-स्वीकृत कर्ज लेने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उपभोक्ता एक अन्य उत्पाद ‘लाइट एक्स’ का उपयोग कर रुपये का लेनदेन ऑफलाइन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
शक्तिकांत दास ने यह भी कहा कि केंद्रीय बैंक बाधारहित ऋण वितरण मंच का परिचालन किसी निजी कंपनी को सौंपने के बारे में विचार कर रहा है। रिजर्व बैंक की पहल पर गठित इस मंच के जरिए बैंक 10 मिनट से भी कम समय में किसान क्रेडिट कार्ड जैसे कर्ज बांट रहे हैं। इसके पीछे सोच यह है कि हम इसे आखिर में एक खुला मंच बनाना चाहते हैं। हम धीरे-धीरे अलग हो जाएंगे और इसे एक निजी कंपनी को सुपुर्द कर देंगे। आरबीआई ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के मामले में भी यही किया था।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा, "हम न केवल भारत में बल्कि कई अन्य देशों में फिनटेक क्षेत्र में एक बड़े परिवर्तन के कगार पर हैं।" आरबीआई गवर्नर ने कहा, "वैश्विक फिनटेक क्षेत्र, वर्तमान में लगभग 245 बिलियन अमेरिकी डॉलर का वार्षिक राजस्व उत्पन्न करता है, जो वैश्विक वित्तीय सेवाओं के राजस्व का केवल 2% है। 2030 तक इस वार्षिक राजस्व के $1.5 ट्रिलियन तक पहुंचने का अनुमान है।"
भारतीय फिनटेक उद्योग की ओर से वर्ष 2030 तक 200 अरब डॉलर का राजस्व सृजित करने का अनुमान है। इसका मतलब है कि 2030 तक, भारत का फिनटेक क्षेत्र संभावित रूप से वैश्विक फिनटेक उद्योग के कुल राजस्व में लगभग 13% का योगदान दे सकता है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2023 में अपने संबोधन में कहा, "ये अनुमान भारतीय फिनटेक क्षेत्र के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हैं।"
चार और देशों में उपलब्ध होगा एसबीआई का योनो
एसबीआई का मोबाइल बैंकिंग एप योनो अगले साल से अमेरिका, सिंगापुर और ओमान समेत चार और देशों में उपलब्ध होगा। एसबीआई के अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग के एमडी चेल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने कहा, इसके साथ ही योनो की पहुंच 13 देशों में हो जाएगी।