फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Warren Buffett among investors sitting on heavy losses in Paytm stock price on all time low

Paytm Share Price: पेटीएम ने वॉरेन बफे को भी रुलाया, शेयर का दाम 840 रुपये के सर्वकालिक निचले स्तर पर आया

Tue, 15 Feb 2022 04:19 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Feb 2022 04:19 PM IST
सार

Paytm Shares Fell At All Time Low Levels: पेटीएम के शेयरों ने न केवल भारतीय निवेशक, बल्कि इसमें निवेश करने वाले बड़े निवेशकों को भी तगड़ा झटका दिया है। वॉरेन बफेट के बर्कशायर हैथवे जैसे वैश्विक मार्की निवेशकों ने भी पेटीएम में बड़ा दांव लगाया था और इसके शेयरों की हालत देख उनका हाल-बेहाल है। बता दें इसके शेयर का दाम मंगलवार को 840.5 रुपये के ऑल टाइम लो स्तर पर आ गया। 
 

विज्ञापन
Warren Buffett among investors sitting on heavy losses in Paytm stock price on all time low
पेटीएम के शेयर का भाव निचले स्तर पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सबसे बड़ा 18,300 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाली ऑनलाइन भुगतान सेवा देने वाली कंपनी पेटीएम के निवेशकों के अच्छे दिन नहीं आ पा रहे हैं। शेयर बाजार में इसके शेयरों की लिस्टिंग के बाद से ये लगातार टूट रहे हैं। मंगलवार को पेटीएम के शेयर 840 रुपये के निचले स्तर तक आ गए और निवेशकों को भारी नुकसान कराया। इसके साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण 55 हजार करोड़ रुपये कम घट गया। 

विज्ञापन


विजय शेखर शर्मा को भारी नुकसान
एक रिपोर्ट के मुताबिक,  मंगलवार को पेटीएम के शेयरों में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई और यह अपने ऑल टाइम लो 840.5 रुपये तक गिर गया। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की कंपनी में स्टेक वैल्यू भी घटकर 1 अरब डॉलर से नीचे आ गई है। गौरतलब है कि लिस्टिंग के बाद से ही पेटीएम के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है जिसकी वजह से विजय शेखर के स्टेक की वैल्यू गिर गई है। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस है। रिपोर्ट के अनुसार, नुकसान का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन महीनों में हर दिन विजय शेखर शर्मा को 128 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


वॉरेन बफे को लगा तगड़ा झटका
पेटीएम के शेयरों ने न केवल भारतीय निवेशक, बल्कि इसमें निवेश करने वाले बड़े निवेशकों को भी तगड़ा झटका दिया है। वॉरेन बफेट के बर्कशायर हैथवे जैसे वैश्विक मार्की निवेशकों ने भी पेटीएम में बड़ा दांव लगाया था और इसके शेयरों की हालत देख उनका हाल-बेहाल है। पेटीएम के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस पर गौर करें तो वॉरने बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने पेटीएम के शेयर 1,279.7 रुपये के भाव पर खरीदे थे। अब जब पेटीएम का शेयर भाव ऑल टाइम लो पर है तो ऐसे में ये करीब 35 फीसदी का नुकसान दर्शाता है। करीब 4 साल पहले बर्कशायर ने पेटीएम में 2,179 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इस बदले पेटीएम में 2.6 फीसदी हिस्सेदारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 नवंबर को हुई थी लिस्टिंग
बता दें कि 18 नवंबर 2021 को शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद पेटीएम के शेयर अब तक 63 फीसदी तक गिर चुके हैं। 2150 रुपये के इश्यू प्राइस के हिसाब से विजय शेखर शर्मा की स्टेक वैल्यू 2.58 अरब डॉलर थी। जो अब घटकर 99.80 करोड़ डॉलर रह गई है। इसके साथ ही पेटीएम का वैल्यूएशन कम होने से निवेशकों को करीब 85,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। बता दें कि पेटीएम आईपीओ एक नवंबर से तीन नवंबर के बीच खुला था और इसका प्राइस बैंड 2,080 रुपये से 2,150 रुपये तय किया गया था। इसका शेयर 9 फीसदी डिस्काउंट के साथ ओपन मार्केट में लिस्ट हुआ था।


जोमेटो के शेयर इश्यू प्राइज से नीचे
जोमैटो के शेयर खरीदने वाले निवेशकों को भी पेटीएम के निवेशकों की तरह ही झटके पर झटका लग रहा है। मंगलवार को जोमैटो के शेयर अपने इश्यू प्राइस से भी नीचे गिर गए। कारोबार के दौरान जोमैटो के शेयर बीएसई पर 75 के ऑल टाइम लो लेवल तक गिर गए। बता दें कि कंपनी का इश्यू प्राइस 76 रुपये का था। इस हिसाब से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि, फूड डिलीवरी कंपनी कारोबार खत्म होने तक इसके शेयरों में थोड़ा सुधार देखने को जरूर मिला, लेकिन निवेशकों के नुकसान की भरपाई नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed