फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vodafone Idea Limited FPO listed on NSE Kumar Mangalam Birla Said this about PM Modi

Voda-Idea FPO: एफपीओ के बाद बाजार में हुई शेयरों की लिस्टिंग, कुमार मंगलम बिड़ला ने PM के बारे में कही यह बात

Thu, 25 Apr 2024 10:03 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 25 Apr 2024 10:03 AM IST
सार

Voda-Idea FPO: बाजार में वोडाफोन-आइडिया के शेयरों की लिस्टिंग 10% के डिस्काउंट के साथ हुई। एफपीओ के पहले कंपनी के 5012 करोड़ शेयर लिस्टेड थे। गुरुवार को एफपीओ के बाद कंपनी के 1636 करोड़ नए शेयर लिस्ट हुए हैं। एफपीओ के बाद अब कंपनी के कुल 6648 करोड़ शेयर बाजार लिस्टेड हैं।

विज्ञापन
Vodafone Idea Limited FPO listed on NSE Kumar Mangalam Birla Said this about PM Modi
Kumar Mangalam Birla - फोटो : ANI

विस्तार

एफपीओ (फॉलो ऑन पब्लिक ऑफरिंग) के बाद टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के इक्विटी शेयरों की गुरुवार को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई। कंपनी के एफपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और इन्हें करीब 7 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया था। हालांकि बाजार में शेयरों की लिस्टिंग 10% के डिस्काउंट के साथ हुई। एफपीओ के पहले कंपनी के 5012 करोड़ शेयर लिस्टेड थे। गुरुवार को एफपीओ के बाद कंपनी के 1636 करोड़ नए शेयर लिस्ट हुए हैं। एफपीओ के बाद अब कंपनी के कुल 6648 करोड़ शेयर बाजार लिस्टेड हैं।

विज्ञापन

एनएसई पर एफपीओ के बाद वोडाफोन आइडिया के इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग के बाद आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, "वोडाफोन-आइडिया की इस मुकाम तक की यात्रा में सरकार का पथप्रदर्शक सुधार पैकेज महत्वपूर्ण साबित हुआ है। इसने पूरे सेक्टर को बदल दिया है।" बिड़ला ने कहा, "मैं पीएम मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को उनके नेतृत्व और तुलनात्मक रूप से तीन-खिलाड़ियों वाले बाजार को संरक्षित करने के लिए उनकी स्पष्ट प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, "... हम बहुत खुश हैं, वोडाफोन आइडिया के लिए यह एक नई जिंदगी है। हम अपने ग्राहकों के लिए खुद को उत्कृष्ट सेवा प्रदाता बनाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed