फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vivo Case: Delhi High Court allows immediate listing of Vivo company's petition news in hindi

Vivo Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने वीवो कंपनी की याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने की दी अनुमति 

Fri, 08 Jul 2022 03:30 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 08 Jul 2022 03:30 PM IST
सार

कंपनी की ओर से यह याचिका दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की बेंच में लगाई गई थी। बेंज ने इस याचिका को जस्टिस यशवंत वर्मा की कोर्ट में लिस्ट करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Vivo Case: Delhi High Court allows immediate listing of Vivo company's petition news in hindi
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइनीज फोन निर्माता कंपनी वीवो की ओर से दाखिल एक याचिका की शुक्रवार को तुरंत लिस्टिंग करने की मंजूरी दे दी है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की ओर से कंपनी के खातों को सील करने के फैसले के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 
विज्ञापन


कंपनी की ओर से यह याचिका दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की बेंच में लगाई गई थी। बेंच ने इस याचिका को जस्टिस यशवंत वर्मा की कोर्ट में लिस्ट करने की मंजूरी दे दी है। खबरों के मुताबिक जस्टिस वर्मा इस मामले में जल्द ही सुनवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो का पक्ष सुनने का आदेश दिया है। ईडी की ओर से कंपनी के बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई को वीवो ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसे तत्काल सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए कोर्ट ने नोटिस जारी कर ईडी का भी पक्ष पूछा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस यशवंत वर्मा ने ईडी के अधिवक्ता जोहेब हुसैन से वीवो की ओर से याचिका में मांगी गई राहत पर ईडी से निर्देश लेकर कोर्ट को अवगत करने को कहा। कोर्ट अब 13 जुलाई को मामले में सुनवाई करेगा। इससे पहले चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने दिन में ही वीवो की याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने की मंजूरी दी थी। ईडी ने पांच जुलाई को देशभर के कई राज्यों में वीवो व उससे जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापे मारे थे और बैंक खाते सीज करने का आदेश दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed