फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   vistara inducts 550 employees of jet airways, company stops group mediclaim policy

जेट एयरवेज के कर्मियों की मदद के लिए विस्तारा आया आगे, 550 लोगों को दी नौकरी

Tue, 30 Apr 2019 06:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 30 Apr 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
vistara inducts 550 employees of jet airways, company stops group mediclaim policy
- फोटो : PTI

स्पाइसजेट के बाद अब विस्तारा भी जेट एयरवेज के कर्मचारियों की मदद करने के लिए आगे आया है। कंपनी ने जेट के 550 कर्मियों को नौकरी पर रखा है, इनमें से 100 पायलट हैं। वहीं जेट एयरवेज ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए मेडिक्लेम सुविधा को बंद कर दिया है। इसके अलावा विस्तारा और एयर एशिया जल्द ही जेट एयरवेज के खड़े हो चुके विमानों को अपने बेड़े में शामिल कर लेगी। 

विज्ञापन

केबिन क्रू को किया शामिल

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर विस्तारा ने जेट एयरवेज के 450 केबिन क्रू स्टाफ को अपने यहां पर नौकरी दी है। फिलहाल एयर इंडिया, स्पाइसजेट और गो एयर कर्मचारियों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। एयर एशिया जेट एयरवेज के बोइंग 737 को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। 

विज्ञापन

मेडिक्लेम सुविधा को किया बंद

भारी नकदी संकट से डूबने की कगार पर पहुंची निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज अपने 20,000 से अधिक कर्मचारियों को अब मेडिक्लेम सुविधा नहीं देगी। एयरलाइन ने कर्मचारियों से कहा है कि वह समूह मेडिक्लेम पॉलिसी का प्रीमियम भरने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


समूह की मेडिकल पॉलिसी मंगलवार यानी 30 अप्रैल, 2019 की मध्य रात्रि से समाप्त हो जाएगी। 25 साल पुरानी एयरलाइन कंपनी ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे अपनी पसंद की मेडिकल पॉलिसी खरीद लें। कंपनी के कर्मचारियों में पायलट और इंजीनियर भी शामिल हैं।

जेट एयरवेज के मुख्य लोक अधिकारी राहुल तनेजा ने कर्मचारियों से कहा, ‘ऋणदाताओं से किसी प्रकार के आपातकालीन फंड नहीं मिलने के कारण हम ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं कि मेडिक्लेम पॉलिसी के प्रीमियम भरने में असमर्थ हैं। यह हमारे वश में नहीं है, लेकिन हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है।’

उधर, जेट एयरवेज के ऋणदाताओं ने एसबीआई की अगुवाई में घरेलू बैंकों ने अपने 8,400 करोड़ रुपये कर्ज की वसूली के लिए एयरलाइन में अपनी 75 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मई के दूसरे सप्ताह में अंतिम बोली लगाने वालों की सूची मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइन कंपनी को खरीदने की दौड़ में निजी इक्विटी फर्म टीपीजी कैपिटल, इंडिगो पार्टनर्स, नेशनल इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रकचर फंड (एनआईआईएफ) और एतिहाद एयरवेज शामिल हैं।

जेट के दोबारा चालू होने के संकेत

जेट एयरवेज के मुख्य लोक अधिकारी राहुल तनेजा ने आशावादी दृष्टिकोण अपनाते हुए एयरलाइन के दोबारा चालू होने के संकेत दिए। उन्होंने कहा, ‘हमने अपनी प्रिय एयरलाइन को दोबारा चालू करने का प्रयास बंद नहीं किया है। इसके लिए अवसर की तलाश जारी है। ऋणदाताओं से बातचीत जारी है और बोली प्रक्रिया में हम उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed