{"_id":"629855e2ae491a194663bd7a","slug":"vistara-has-been-fined-rs-10-lakhs-by-dgca-for-violation-of-rules-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: विस्तारा एयरलाइन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, नियमों का उल्लंघन करने पर डीजीसीए की कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DGCA: विस्तारा एयरलाइन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, नियमों का उल्लंघन करने पर डीजीसीए की कार्रवाई
Thu, 02 Jun 2022 07:55 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 02 Jun 2022 07:55 PM IST
सार
डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताा कि बिना किसी प्रशिक्षण के अधिकारियों को दिए गए टेकऑफ और लैंडिंग क्लीयरेंस के उल्लंघन के मामले में सख्ती दिखाते हुए विमानन निदेशालय ने विस्तारा एयरलाइन 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने इंदौर हवाईअड्डे पर कम अनुभव वाले पायलट को विमान उतारने की अनुमति देने के लिए विस्तारा एयरलाइंस पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस उड़ान के प्रथम अधिकारी के रूप में तैनात पायलट ने एक सिम्युलेटर में अपेक्षित प्रशिक्षण प्राप्त किए बिना विमान को इंदौर हवाईअड्डे पर उतारा था। इससे विमान में सवार यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था। इसलिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मामले में विस्तारा एयरलाइन को दोषी मानते हुए उस पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक, किसी उड़ान के प्रथम अधिकारी के रूप में तैनात पायलट को पहले एक सिम्युलेटर में विमान उतारने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। उसके बाद ही वह यात्रियों के साथ विमान को उतारने के योग्य माना जाता है। इसके अलावा विमान के कैप्टन को भी सिम्युलेटर में प्रशिक्षण लेना जरूरी होता है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि कप्तान के अलावा विस्तारा की इंदौर उड़ान के प्रथम अधिकारी ने भी सिम्युलेटर में प्रशिक्षण नहीं लिया था। इसके बावजूद एयरलाइंस ने प्रथम अधिकारी को हवाईअड्डे पर विमान उतारने की अनुमति दी थी। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि इस विमान ने कहां से उड़ान भरी थी और यह घटना कब घटी थी।
भारत-सऊदी के बीच 37 स्पेशल उड़ानें शुरू करेगा स्पाइसजेट
स्पाइसजेट ने हज यात्रियों के लिए भारत से सऊदी अरब के बीच स्पेशल उड़ानों के संचालन का फैसला लिया है। विमानन कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मक्का और मदीना जाने वाले भारतीय हज यात्रियों के लिए 31 जुलाई तक 37 विशेष उड़ानों का परिचालन किया जाएगा। एयरलाइन के मुताबिक, श्रीनगर से मदीना के लिए पांच जून से 20 जून तक विशेष उड़ान परिचालित होगी। जेद्दा से श्रीनगर के लिए वापसी की उड़ान 15 जुलाई से 31 जुलाई के बीच परिचालित होगी। कंपनी ने दावा किया कि इस साल हज के लिए उड़ान का परिचालन करने वाली स्पाइसजेट एकमात्र भारतीय एयरलाइन है।