फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vistara flight makes priority landing in Mumbai

Vistara Flight: विस्तारा की फ्लाइट ने मुंबई में प्राथमिकता के आधार पर की लैंडिंग, तकनीकी खराबी की खबर

Wed, 14 Aug 2024 04:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 14 Aug 2024 04:02 PM IST
सार

Vistara Flight: एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली से विस्तारा की एक फ्लाइट की बुधवार को मामूली तकनीकी समस्या के बाद प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग कराई गई। एयरलाइन ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतरा और वर्तमान में निरीक्षण के दौर से गुजर रहा है। 

विज्ञापन
Vistara flight makes priority landing in Mumbai
एविएशन - फोटो : i-stock

विस्तार

दिल्ली से मुंबई जा रहे विस्तारा के एक विमान को एक तकनीकी गड़बड़ी के बाद प्राथमिकता के आधार पर मुंबई हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है और फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली से विस्तारा की एक फ्लाइट की बुधवार को मामूली तकनीकी समस्या के बाद प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग कराई गई। एयरलाइन ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतरा और वर्तमान में निरीक्षण के दौर से गुजर रहा है। 
विज्ञापन


विस्तारा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "लैंडिंग से कुछ समय पहले, विस्तारा की फ्लाइट यूके 995 में एक मामूली तकनीकी खराबी का पता चला था, जो 14 अगस्त 2024 को दिल्ली से मुंबई के लिए संचालित होने वाली थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियाती कदम के रूप में, पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से "प्राथमिकता लैंडिंग" के लिए अनुरोध किया, और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा, विस्तारा ने विमान पर सवाल लोगों की संख्या साझा किए बिना यह बात कही। 


सूत्रों के अनुसार, एयरबस ए320 नियो विमान में सात चालक दल के सदस्यों सहित लगभग 165 लोग सवार थे लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग 

Flightradar24.com के अनुसार फ्लाइट यूके 995 ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 10.49 बजे उड़ान भरी और दोपहर 12.29 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। विस्तारा ने कहा है कि सभी यात्री विमान से उतर गए है। इसका संचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed