फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vistara CEO says 'worst is behind us'; operations have stabilised

Vistara: ‘‘सबसे खराब समय अब पीछे छूट चुका है, परिचालन अब स्थिर’’, विस्तारा सीईओ ने सेवाओं पर दिया अपडेट

Thu, 11 Apr 2024 03:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 11 Apr 2024 03:09 PM IST
सार

Vistara: पायलटों की समस्याओं ने टाटा समूह की एयरलाइन को अस्थायी रूप से क्षमता में 10 प्रतिशत या प्रतिदिन 25-30 उड़ानों की कटौती करने के लिए मजबूर कर दिया था। कन्नन ने कहा कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही है।

विज्ञापन
Vistara CEO says 'worst is behind us'; operations have stabilised
विस्तारा एयरलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विस्तारा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने हाल ही में उड़ान व्यवधानों का सामना करने के बाद एयरलाइन के कर्मचारियों से गुरुवार को कहा कि अब ‘‘सबसे खराब स्थिति पीछे छूट गई है’’ और परिचालन स्थिर हो चुका है।

विज्ञापन


पायलटों की समस्याओं ने टाटा समूह की एयरलाइन को अस्थायी रूप से क्षमता में 10 प्रतिशत या प्रतिदिन 25-30 उड़ानों की कटौती करने के लिए मजबूर कर दिया था। कन्नन ने कहा कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही है। एयरलाइन को 31 मार्च से दो अप्रैल तक महत्वपूर्ण परिचालन व्यवधान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यह स्वीकार करते हुए कि चीजों की बेहतर योजना बनाई जानी चाहिए थी, कन्नन ने कहा कि इससे काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कर्मचारियों को एक संदेश में कहा, ‘‘ हमारे ग्राहकों द्वारा महसूस की गई चिंता तथा हताशा उस दर्द के बाराबर है जिसे हमने अपने बहुचर्चित ब्रांड की विभिन्न हलकों में होती नकारात्मक टिप्पणी सुनकर महसूस किया... मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सबसे खराब स्थिति अब पीछे छूट गई है और नौ अप्रैल 2024 को हमारे ऑन-टाइम प्रदर्शन (ओटीपी) के बढ़कर 89 प्रतिशत होने के साथ ही हमारा परिचालन स्थिर हो गया...’’
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन के बेड़े में 70 विमान हैं। उसे मौजूदा ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम में हर दिन 300 से अधिक उड़ानें संचालित करनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed