{"_id":"5d26c2648ebc3e6cc05041d7","slug":"vistara-airline-announces-international-flights-to-launch-from-new-delhi-and-mumbai-to-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर: पहली बार अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ान भरेगी विस्तारा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर: पहली बार अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ान भरेगी विस्तारा
Thu, 11 Jul 2019 12:02 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस ने गुरुवार को हवाई यात्रियों के लिए बड़ा एलान किया है। विस्तारा ने कहा है कि वे अगले महीने से नई दिल्ली और मुंबई से सिंगापुर तक की नई फ्लाइट की शुरुआत करेगी। बता दें कि सिंगापुर एयरलाइंस के साथ टाटा ग्रुप विस्तारा एयरलाइंस को चलाता है।
विज्ञापन
Vistara goes international! Introducing our first global destination, Singapore, with daily flights from Delhi starting 6th August and from Mumbai starting 7th August 2019. Bookings opening today across all channels, with fabulous introductory fares. pic.twitter.com/jdeYg3KLjE
— Vistara (@airvistara) July 11, 2019विज्ञापन
इस संदर्भ में विस्तारा ने कहा कि वह हर रोज नई दिल्ली और मुंबई से सिंगापुर तक एक-एक फ्लाइट चलाएगी, जिसकी शुरुआत क्रमश: छह अगस्त और सात अगस्त को होगी।
विस्तारा का दिल्ली स्थित वाहक वर्तमान में 23 घरेलू गंतव्यों को संचालित करता है। विस्तारा की अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के लिए बोइंग 737-800 एनजी विमान को लगाया जाएगा, जिसमें यात्रियों को बिजनेस और इकोनॉमी क्लास की टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इस संदर्भ में विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेस्ली थिंग ने कहा कि, 'यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हम अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सिंगापुर के लिए शुरू कर रहे हैं। हम इसे कॉरपोरेट, व्यवसाय और छुट्टियां मनाने के उद्देश्य से बहुत अहम बाजार के रूप में देखते हैं।' सिंगापुर के बाद विस्तारा अन्य देशों में भी एयरलाइंस की शुरुआत करेगी।