फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vijay Shekhar Sharma becomes the sole Significant Beneficial Owner of Paytm

Paytm: विजय शेखर शर्मा पेटीएम के सबसे बड़े शेयरधारक बने, चीन की निवेश कंपनी एंटफिन ने अपनी हिस्सेदारी बेची

Mon, 04 Sep 2023 03:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 04 Sep 2023 03:21 PM IST
सार

Paytm: पेटीएम की पैतृक कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशन में एंटफिन की हिस्सेदारी 23.79% से घटकर अब महज 9.9% रह गई है। कुछ हफ्ते पहले तक चीन की निवेश कंपनी एंटफिन के पास पेटीएम में 23.79% हिस्सेदारी थी। बीते दिनों एंटफिन ने रेसिसीलिएंट असेट मैनेजमेंट बीवी को अपनी 10.3% हिस्सेदारी बेची है।
 

विज्ञापन
Vijay Shekhar Sharma becomes the sole Significant Beneficial Owner of Paytm
विजय शेखर शर्मा - फोटो : facebook/Ritik Kumar

विस्तार

पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ गई है। चायनीज निवेश वाली कंपनी एंटफिन की ओर से हिस्सेदारी बेचने के बाद पेटीएम में विजय शेखर शर्मा की हिस्सेदारी में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही शर्मा पेटीएम में इकलौते एसबीओ, यानी सिग्निफिकेन्ट बेनिफिशियल ओनर बन गए हैं।

विज्ञापन


पेटीएम की पैतृक कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशन में एंटफिन की हिस्सेदारी 23.79% से घटकर अब महज 9.9% रह गई है। कुछ हफ्ते पहले तक चीन की निवेश कंपनी एंटफिन के पास पेटीएम में 23.79% हिस्सेदारी थी। बीते दिनों एंटफिन ने रेसिसीलिएंट असेट मैनेजमेंट बीवी को अपनी 10.3% हिस्सेदारी बेची है।

विज्ञापन

वन 97 कम्यूनिकेशन में विजय शेखर शर्मा की हिस्सेदारी 19.42% पर पहुंची

वन 97 कम्यूनिकेशन में अब कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की डायरेक्ट और इनडायरेक्ट शेयर हिस्सेदारी बढ़कर 19.42% पर पहुंच गई। बता दें कि जब किसी व्यक्ति के पास एक कंपनी में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 10% से अधिक की शेयरहोल्डिंग हो तो उन्हें SBO यानी सिग्निफिकेन्ट बेनिफिशियल ओनर कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबके बाद भी पेटीएम अब भी बिना किसी प्रोमोटर के पेशेवर तौर पर प्रबंधित कंपनी है। भारतीय कानून के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को किसी कंपनी के प्रोमोटर के तौर पर चिन्हित करने के लिए कम से कम 25% की शेयर हिस्सेदारी होनी जरूरी है।

पेटीएम के शेयरों में मजबूती

सोमवार को शेयर बाजार में वन97 कम्यूनिकेशन के शेयर करीब आधा फीसदी की मजबूत के साथ 861.10 रुपए प्रति शेयर के भाव पर कारोबार करते दिखे। पिछले छह महीने में कंपनी के शेयरों में 35% से अधिक की मजबूती आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed