फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   vijay mallya purchased horse of nine crore rupees from bank loan

बैंक लोन से विजय माल्या ने खरीदा था 9 करोड़ रुपए का घोड़ा!

Wed, 27 Apr 2016 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
vijay mallya purchased horse of nine crore rupees from bank loan
जब्त भी हो सकता है विजय माल्या का 9 करोड़ का घोड़ा

बैंकों के 9000 करोड़ रुपए लेकर विदेश भागे कारोबारी विजय माल्या को तो अब भगौड़ा भी घोषित किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट भी विदेशों में माल्या की संपत्ति का उनसे ब्योरा मांग रही है। इसी बीच विजय माल्या के घोड़े ने भी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की नाक में दम कर दिया है।

विज्ञापन


जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय का मानना है कि शायद ये घोड़ा भी आईडीबीआई से लिए गए लोन एक हिस्से से खरीदा गया था। आपको बता दें कि इस घोडे को विजय माल्या ने 9 करोड़ रुपए में खरीदा था।
विज्ञापन


माल्या के इस घोड़े नाम एयर सपॉर्ट है, जिसे उन्होंने 2014 में अमेरिका से खरीदकर बेंगलुरु के पास स्थिति अपनी फार्म में रखा था। विजय माल्या से वसूली की प्रक्रिया होने पर प्रवर्तन निदेशालय इस घोड़े को जब्त करने के लिए कदम उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार जिंदा असेट से निपट रही एजेंसी

vijay mallya purchased horse of nine crore rupees from bank loan
प्रवर्तन निदेशालय की जांच में चला पता

ऐसा पहली बार है जब एजेंसी किसी लाइव (जिंदा) असेट से निपट रही है। आईडीबीआई के लोन से घोड़ा खरीदने की बात से काफी लोग चौंक गए हैं। एक तरफ ठप हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों को उनकी सैलरी नहीं दी गई है, वहीं दूसरी ओर अरबपित माल्या ने घोड़ा खरीदने में 9 करोड़ रुपए लगा दिए।

घोड़े की यह जानकारी सीबीआई के हाथ संयोग से लगी है। दरअसल माल्या के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर में आईडीबीआई के लोन से 9,07,85,262 रुपए खर्च करके 'क्लाइंबर एयर सपॉर्ट' खरीदने की बात थी। यह बात सीबीआई जांच के दौरान हुई रिकवरी में मिले दस्तावेजों से सामने आई। शुरुआत में इस पर किसी ने यह सोचकर ध्यान नहीं दिया कि यह एयरक्राफ्ट का कोई हिस्सा होगा।

जब प्रवर्तन निदेशालय ने जांच की तो पता चला की एयर सपॉर्ट घोड़े का नाम है। इसे अमेरिका के एक हॉर्स ब्रीडर और रेसर अपने फॉर्म के घोड़ों के प्रजनन के लिए खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed