फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   vijay mallya kingfisher house in mumbai sold for rs 52 crore many attempts failed earlier

Vijay Mallya: आठ बार नीलामी फेल होने के बाद 52 करोड़ रुपये में बिका किंगफिशर हाउस

Sat, 14 Aug 2021 02:56 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 14 Aug 2021 02:56 PM IST
सार

हैदराबाद के निजी डेवलपर्स सैटर्न रियल्टर्स ने 52 करोड़ रुपये में विजय माल्या का किंगफिशर हाउस खरीदा है। बिल्डिंग में बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर, एक अपर ग्राउंड फ्लोर और एक अपर फ्लोर है। 

विज्ञापन
vijay mallya  kingfisher house in mumbai sold for rs 52 crore many attempts failed earlier
Vijay Mallya News - फोटो : pti

विस्तार

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का किंगफिशर हाउस बिक गया है। किंगफिशर हाउस दिवालिया हो चिकी कंपनी किंगफिशर का हेडक्वार्टर था। लाख कोशिशों के बाद डेट रिकवरी ट्रिब्युनल (DRT) ने किंगफिशर हाउस को बेचा। इसे हैदराबाद के निजी डेवलपर्स सैटर्न रियल्टर्स ने 52 करोड़ रुपये में खरीदा है। बिक्री भाव अपने रिजर्व प्राइस 135 करोड़ रुपए का लगभग एक तिहाई है।

विज्ञापन


1,586 वर्ग मीटर है प्रॉपर्टी का एरिया 
बिल्डिंग में बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर, एक अपर ग्राउंड फ्लोर और एक अपर फ्लोर है। इस प्रॉपर्टी का एरिया 1,586 वर्ग मीटर है, जबकि प्लॉट 2,402 वर्ग मीटर का है। किंगफिशर एयरलाइंस पर करीब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नेतृत्व वाले बैंकों के कंसोर्टियम का 10 हजार करोड़ रुपये बकाया है। मालूम हो कि इससे पहले शेयरों की नीलामी से कर्जदाता 7,250 करोड़ रुपये वसूल चुके हैं।
विज्ञापन


इस प्रॉपर्टी को बेचने के लिए पहले भी नीलामी हो चुकी है और आठ बार नीलामी फेल हुई थी। पहली बार इसकी नीलामी मार्च 2016 में हुई थी। इसमें प्रॉपर्टी की कीमत 150 करोड़ रुपये रिजर्व रखी गई थी। रिजर्व प्राइस अधिक रखे जाने की वजह से किंगफिशर हाउस की डील नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय माल्या को ब्रिटिश कोर्ट ने दिवालिया घोषित किया
ब्रिटेन की अदालत ने 26 जुलाई को विजय माल्या को दिवालिया घोषित करने के आदेश को मंजूरी दे दी थी। इससे अब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व में अन्य भारतीय बैंक माल्या की संपत्ति पर आसानी से कब्जा कर सकेंगे। इन बैंकों ने अदालत में इस संबंध में याचिका दाखिल की थी। बता दें कि माल्या को बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन द्वारा बकाया ऋण की अदायगी की मांग के लिए दुनिया भर में फ्रीजिंग आदेश का पालन करना पड़ रहा है।


दरअसल विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के लिए एसबीआई समेत दूसरे बैंकों से करीब 9,990 रुपये का कर्ज लिया था। लेकिन कंपनी की हालत खराब होने की वजह से माल्या बैंकों का पैसा नहीं चुका सका। इसके बाद साल 2012 में किंगफिशर एयरलाइंस बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed