फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vehicle insurance will save you from loss of lakhs in flood, EV battery is also covered

Vehicle Insurance: बाढ़ में लाखों के नुकसान से बचाएगा वाहन बीमा, ईवी बैटरी भी कवर में

Mon, 30 Jun 2025 03:54 AM IST
शिव शुक्ला कालीचरण
कालीचरण Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 30 Jun 2025 03:54 AM IST
सार

कारें मूल्यह्रास यानी डेप्रिसिएशन योग्य एसेट हैं। इसलिए, बीमाकर्ता क्लेम निपटान से पहले लागू डेप्रिसिएशन रकम काट लेते हैं। यही कारण है कि जीरो डेप्रिसिएशन कवर महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि यह व्यापक मोटर बीमा पॉलिसी का हिस्सा नहीं है। यह ऐड-ऑन कार के पुर्जों पर डेप्रिसिएशन से राहत देता है और मालिक को अधिक क्लेम राशि पाने में सक्षम बनाता है।

विज्ञापन
Vehicle insurance will save you from loss of lakhs in flood, EV battery is also covered
वाहन बीमा। - फोटो : freepic

विस्तार

बारिश शुरू होने के साथ बाढ़ और जलभराव आम बात है। ऐसे में अपनी गाड़ी को बाढ़ और जलभराव से बचाना जरूरी हो जाता है, जिसका एक ही तरीका है...व्यापक मोटर बीमा पॉलिसी का चुनाव। यह न सिर्फ आपकी गाड़ी को बाढ़, आग और चोरी से सुरक्षित रखती है, बल्कि इंजन, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और इंटीरियर को कवरेज देकर लाखों के नुकसान से बचाती है। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का चलन बढ़ने के साथ इस पॉलिसी में आपको बैटरी की भी सुरक्षा मिलती है, जिसकी कीमत ई-कार मूल्य की 40 फीसदी तक होती है। अगर आप अतिरिक्त सुरक्षा चाहते हैं, तो मोटर बीमा पॉलिसी में व्यापक ऐड-ऑन कवर शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


खास ऐड-ऑन कवर, जो देंगे अतिरिक्त सुरक्षा
  • यह ऐड-ऑन कवर कार के इंजन को होने वाले नुकसान से बचाता है। कार के पानी में डूबने पर पिस्टन और कनेक्टिंग रॉड क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिससे इंजन बंद हो जाता है। इसे ठीक कराने या बदलने पर मोटी रकम खर्च होती है। 
  • विज्ञापन
  • एंट्री-लेवल कारों के लिए इंजन ठीक कराने या बदलवाने पर चार लाख और हाई-एंड कारों के लिए 20 लाख रुपये से अधिक खर्च हो सकते हैं। 
जीरो डेप्रिसिएशन कवर
कारें मूल्यह्रास यानी डेप्रिसिएशन योग्य एसेट हैं। इसलिए, बीमाकर्ता क्लेम निपटान से पहले लागू डेप्रिसिएशन रकम काट लेते हैं। यही कारण है कि जीरो डेप्रिसिएशन कवर महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि यह व्यापक मोटर बीमा पॉलिसी का हिस्सा नहीं है। यह ऐड-ऑन कार के पुर्जों पर डेप्रिसिएशन से राहत देता है और मालिक को अधिक क्लेम राशि पाने में सक्षम बनाता है। प्लास्टिक और रबर जैसे कुछ कलपुर्जों पर पहले साल में ही डेप्रिसिएशन 50 फीसदी तक होता है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास यह कवर नहीं है, तो बीमा कंपनी वास्तविक नुकसान का सिर्फ 50 फीसदी ही क्लेम देगी। इस नुकसान से बचने के लिए यह कवर लेना जरूरी हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडसाइड असिस्टेंस कवर
  • अगर आपकी कार में सड़क पर या बेसमेंट में पानी भर जाता है, तो मौके पर सहायता प्राप्त करना बहुत मुश्किल हो जाता है। हालांकि, अगर आप रोडसाइड असिस्टेंस कवर चुनते हैं, तो बीमा कंपनी को कॉल कर इस परेशानी के बारे में बता सकते हैं।
  •  फिर बीमाकर्ता एक मैकेनिक को भेजता है, जो कार का निरीक्षण करता है। आपकी कार को निकटतम सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए टोइंग गैराज से संपर्क करता है।
  •  यह ऐड-ऑन आपके क्लेम को वैध बनाने और आपकी कार में न्यूनतम नुकसान सुनिश्चित करने में भी मदद करता है।
बाढ़ की चपेट में आने पर स्टार्ट न करें इंजन

अगर आपकी कार पहले से ही बाढ़ की चपेट में है, तो इसे स्टार्ट न करें। ऐसा करने से इंजन हाइड्रोस्टेटिक लॉक में चला जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो बीमा कंपनी इंजन की खराबी को कवर नहीं करेगी, क्योंकि यह जानबूझकर की गई कार्रवाई के कारण होने वाला नुकसान माना जाएगा। ऐसी सि्थति आने पर पहले बीमा कंपनी को रिपोर्ट करें। 
-शुभाशीष मजूमदार, हेड, मोटर वितरण, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed