फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US to provide employment authorisation cards for five years

America: ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों को पांच साल के लिए रोजगार कार्ड उपलब्ध कराएगा अमेरिका, ये है कारण

Fri, 13 Oct 2023 12:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 13 Oct 2023 12:27 PM IST
सार

America: अधिकतम ईएडी वैधता अवधि को बढ़ाकर 5 साल करने का उद्देश्य अगले कई वर्षों में नवीकरण ईएडी के लिए प्राप्त होने वाले नए फॉर्म आई-765, रोजगार प्राधिकरण के लिए आवेदन की संख्या को कम करना है।

विज्ञापन
US to provide employment authorisation cards for five years
अमेरिकी वीजा - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों सहित कुछ गैर-आप्रवासी श्रेणियों को पांच साल के लिए रोजगार संबंधी प्राधिकरण कार्ड प्रदान करेगा। इस कदम से देश में रहने वाले हजारों भारतीयों को फायदा मिलेगा। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने बताया कि वह कुछ गैर-नागरिकों के लिए प्रारंभिक तथा नवीनीकरण (ईएडी) के लिए रोजगार प्राधिकरण दस्तावेजों की अधिकतम वैधता अवधि को पांच साल तक बढ़ा रहा है।

विज्ञापन


संघीय एजेंसी ने कहा कि इनमें शरण पाने के लिए आवेदन करने वाले या निष्कासन को रोकने का आवेदन करने वाले, आईएनए 245 के तहत स्थिति का समायोजन और निर्वासन का निलंबन या निष्कासन को रद्द करना शामिल है। अधिकतम ईएडी वैधता अवधि को बढ़ाने का उद्देश्य अगले कई वर्षों में नवीकरण ईएडी के लिए प्राप्त होने वाले नए फॉर्म आई-765, रोजगार प्राधिकरण के लिए आवेदन की संख्या को कम करना है।
विज्ञापन


रिकॉर्ड स्तर पर बैकलॉग...
अमेरिकी उदारवादी थिंक टैंक काटो इंस्टीट्यूट के डेविड जे बियर के अध्ययन के अनुसार, रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड बैकलॉग इस साल 18 लाख मामलों के नए रिकॉर्ड तक पहुंच गया। बैकलॉग में से लगभग 11 लाख भारत (63 प्रतिशत) से हैं। इसके अलावा करीब 2,50,000 लोग चीन (14 प्रतिशत) से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कतार में हैं 10.5 लाख से अधिक भारतीय...
रोजगार प्राधिकरण कार्ड की घोषणा से अमेरिका में रह रहे भारतीयों को लाभ मिलेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 10.5 लाख से अधिक भारतीय रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड के लिए लाइन में हैं। हालांकि, अमेरिका का ग्रीन कार्ड प्राप्त करने से पहले ही इसमें से करीब चार लाख लोगों की मौत हो सकती है। बता दें कि अमेरिका में ग्रीन कार्ड को आधिकारिक तौर पर स्थायी निवासी कार्ड कहा जाता है।

US: अमेरिका पांच साल के लिए प्रदान करेगा रोजगार कार्ड, ग्रीन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे हजारों भारतीयों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed