फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US parent of EbixCash files for bankruptcy in US court

EbixCash: अमेरिका स्थित मूल कंपनी ने दिवालियापन संरक्षण का दिया आवेदन, भारतीय मूल के रॉबिन रैना हैं संस्थापक

Mon, 18 Dec 2023 07:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 18 Dec 2023 07:17 PM IST
सार

Ebixcash: एबिक्स के भारतीय मूल के संस्थापक रॉबिन रैना ने 2017 में कई अधिग्रहणों के जरिए भारत में भी कारोबार की शुरुआत की थी। उस समय कंपनी ने घरेलू प्रेषण कंपनी इट्जकैश में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी दी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस दिवालियापन फाइलिंग का एबिक्स के भारतीय कारोबार पर कितना असर पड़ेगा।

विज्ञापन
US parent of EbixCash files for bankruptcy in US court
रॉबिन रैना। - फोटो : Social Media

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारतीय भुगतान और प्रेषण कंपनी एबिक्सकैश की अमेरिका स्थित मूल कंपनी एबिक्स ने दिवालियापन संरक्षण की याचिका दायर की है। बताया गया है कि 61.7 करोड़ डॉलर के ऋण पर चूक के बाद टेक्सास की एक अदालत में यह याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन


चैप्टर 11 के तहत यह फाइलिंग ऐसे समय पर की गई है जब बीमा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी अमेरिकी बैंकों से 600 मिलियन डॉलर की क्रेडिट सुविधा के तहत लिए गए बकाया का भुगतान करने में विफल रही।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में अदालत की फाइलिंग के हवाले से बताया गया है कि लॉ फर्म सिडनी ऑस्टिन एलएलपी को दिवालियापन के लिए अधिवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि जेफरीज एलएलसी इस कार्यवाही के दौरान निवेश बैंकर के रूप में कार्य करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एबिक्स के भारतीय मूल के संस्थापक रॉबिन रैना ने 2017 में कई अधिग्रहणों के जरिए भारत में भी कारोबार की शुरुआत की थी। उस समय कंपनी ने घरेलू प्रेषण कंपनी इट्जकैश में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी दी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस दिवालियापन फाइलिंग का एबिक्स के भारतीय कारोबार पर कितना असर पड़ेगा।


मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार एबिक्स सिंगापुर उस सौदे के गारंटर में से एक है, जिसके तहत एबिक्स ने नवंबर में अमेरिकी बैंकों के साथ क्रेडिट सुविधा के विस्तार के लिए हस्ताक्षर किया था। एबिक्स सिंगापुर के पास कंपनी के भारतीय कारोबार का 100% हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed