फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US economy shrank 0.5 per cent between January and March, worse than 2 earlier estimates had revealed

US: जनवरी से मार्च तक 0.5 प्रतिशत घटी अमेरिकी अर्थव्यवस्था, विशेषज्ञों ने ट्रंप की व्यापार नीति को बताया कारण

Thu, 26 Jun 2025 08:18 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 08:18 PM IST
सार

अमेरिका की अर्थव्यवस्था 2025 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में 0.5% घट गई। पहले यह गिरावट 0.2% मानी जा रही थी, लेकिन नए आंकड़े और खराब निकले। इसका मुख्य कारण ट्रंप की टैरिफ नीति रहा, जिससे लोग जल्दी-जल्दी विदेशी सामान खरीदने लगे और आयात तेजी से बढ़ गया। इसके साथ ही लोगों का खर्च (उपभोग) भी काफी कम हो गया, जिससे अर्थव्यवस्था को झटका लगा है।

विज्ञापन
US economy shrank 0.5 per cent between January and March, worse than 2 earlier estimates had revealed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था साल 2025 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में 0.5% की दर से सिकुड़ गई, जो कि पहले के अनुमान से ज्यादा खराब है। पहले अनुमान था कि जीडीपी में 0.2% की गिरावट आई है, लेकिन नए आंकड़ों में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। मामले में विशेषज्ञों की माने तो उनका तर्क है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों और टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की आशंका के चलते कंपनियों और लोगों ने तेजी से विदेशी सामान खरीदना शुरू किया, जिससे आयात में 37.9% की बढ़ोतरी हुई, जो 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। इससे जीडीपी में लगभग 4.7 प्रतिशत अंक की गिरावट आई।

विज्ञापन


उपभोग में भी भारी गिरावट
देखा जाए तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली उपभोक्ता खर्च भी जीडीपी में गिरावट का मुख्य कारण माना जा रहा है। अमेरिका में उपभोक्ता खर्च पहली तिमाही में सिर्फ 0.5% बढ़ा, जबकि पिछले साल की आखिरी तिमाही में यह 4% था। वाणिज्य विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि यह आंकड़ा ज्यादा होगा, लेकिन अब उसमें गिरावट दिखाई गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ICRA: हीरा उद्योग में गिरावट की संभावना; कमजोर मांग, एलजीडी चुनौती और अमेरिकी टैरिफ का पड़ सकता है असर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मूल आर्थिक मजबूती में भी गिरावट
इतना ही नहीं मूल आर्थिक मजबूती में भी गिरावट देखने को मिली। इसका कारण जीडीपी के उस हिस्से में यानि उपभोग और निजी निवेश को मिलाकर, लेकिन निर्यात, सरकारी खर्च और स्टॉक को हटाकर उसमें भी गिरावट आई है। यह हिस्सा पहली तिमाही में 1.9% बढ़ा, जबकि पिछले अनुमान में 2.5% वृद्धि बताई गई थी। विश्लेषक रयान स्वीट ने इसे चिंताजनक बताया, लेकिन कहा कि इससे फिलहाल उनकी भविष्य की आर्थिक अनुमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:- RBI: वित्त वर्ष 2025 में सूचीबद्ध विनिर्माण कंपनियों की बिक्री 6 प्रतिशत बढ़ी, आरबीआई के आंकड़ों में पुष्टि

सरकारी खर्च में बड़ी गिरावट
विशेषज्ञों की माने तो संघीय सरकार का खर्च भी पहली तिमाही में 4.6% की दर से घटा, जो कि 2022 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि, अर्थशास्त्रियों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है। अप्रैल से जून की तिमाही में अर्थव्यवस्था में 3% की तेजी आने की उम्मीद है। इस तिमाही के आंकड़े 30 जुलाई को जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed