फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sales of listed manufacturing firms rise 6 pc in FY25: RBI data

RBI: वित्त वर्ष 2025 में सूचीबद्ध विनिर्माण कंपनियों की बिक्री 6 प्रतिशत बढ़ी, आरबीआई के आंकड़ों में पुष्टि

Thu, 26 Jun 2025 06:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 26 Jun 2025 06:47 PM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकडों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र की सूचीबद्ध कंपनियों की बिक्री 2024-25 के दौरान छह प्रतिशत बढ़ी, जबकि इससे पिछले वर्ष इसमें 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसमें मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फार्मास्यूटिकल्स उद्योग का योगदान रहा। आइए इस बारे में और जानें।

विज्ञापन
Sales of listed manufacturing firms rise 6 pc in FY25: RBI data
आरबीआई - फोटो : PTI

विस्तार

विनिर्माण क्षेत्र की सूचीबद्ध कंपनियों की बिक्री 2024-25 के दौरान छह प्रतिशत बढ़ी, जबकि इससे पिछले वर्ष इसमें 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसमें मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फार्मास्यूटिकल्स उद्योग का योगदान रहा। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में इसकी पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


दूसरी ओर, प्रमुख उद्योगों में, पेट्रोलियम और लोहा एवं इस्पात क्षेत्रों की बिक्री 2024-25 के दौरान कम हुई। गुरुवार को, रिजर्व बैंक ने 3,902 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय (एनजीएनएफ) कंपनियों के संक्षिप्त वित्तीय परिणामों से तैयार 2024-25 के दौरान निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र के प्रदर्शन पर डेटा जारी किया।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि 2024-25 के दौरान सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों की बिक्री वृद्धि पिछले वर्ष के 4.7 प्रतिशत के निचले स्तर से सुधरकर 7.2 प्रतिशत हो गई। आरबीआई ने कहा, "वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, आईटी कंपनियों की बिक्री वृद्धि 2024-25 के दौरान बढ़कर 7.1 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष 5.5 प्रतिशत थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरसंचार, परिवहन और भंडारण सेवाओं तथा थोक और खुदरा व्यापार उद्योगों के अच्छे प्रदर्शन के कारण गैर-आईटी सेवा कंपनियों ने 2024-25 के दौरान दोहरे अंकों की बिक्री वृद्धि दर्ज की। इसके अलावा, बिक्री में तेजी के अनुरूप, विनिर्माण कंपनियों का कच्चे माल पर खर्च 2024-25 के दौरान 6.6 प्रतिशत बढ़ गया; कच्चे माल से बिक्री अनुपात एक साल पहले के 54.2 प्रतिशत से बढ़कर 2024-25 में 55.7 प्रतिशत हो गया, जो इनपुट लागत दबाव की ओर इशारा करता है।

इसके अलावा, विनिर्माण, आईटी और गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए 2024-25 के दौरान स्टाफ लागत में क्रमशः 10 प्रतिशत, 4.4 प्रतिशत और 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई; विनिर्माण कंपनियों के लिए स्टाफ लागत से बिक्री अनुपात मोटे तौर पर स्थिर रहा, जबकि सेवा कंपनियों के लिए यह मध्यम स्तर पर रहा।

आंकड़ों से पता चला है कि इनपुट लागत में वृद्धि के साथ, विनिर्माण कंपनियों की परिचालन लाभ वृद्धि 2024-25 के दौरान पिछले वर्ष के 12.4 प्रतिशत से घटकर 6 प्रतिशत रह गई। सेवा क्षेत्र में, गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए लाभ वृद्धि 2024-25 में 15.9 प्रतिशत तक कम हो गई, जबकि आईटी कंपनियों के लिए यह 6.1 प्रतिशत तक बढ़ गई।


2024-25 के दौरान, विनिर्माण, आईटी और गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए परिचालन लाभ मार्जिन क्रमशः 20 आधार अंक (बीपीएस), 80 बीपीएस और 30 बीपीएस घटकर 14.2 प्रतिशत, 21.9 प्रतिशत और 22.1 प्रतिशत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed