फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US economy out of recession as growth turns positive in third quarter

Recession in America: लगातार दो तिमाहियों में गिरावट के बाद हरे निशान पर अमेरिकी जीडीपी, फिलहाल मंदी नहीं

Fri, 28 Oct 2022 11:33 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 28 Oct 2022 11:33 AM IST
सार

Recession in America: यूएस ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी-मार्च और अप्रैल-जून तिमाही में वास्तविक जीडीपी में क्रमशः 1.6 फीसदी और 0.6 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
US economy out of recession as growth turns positive in third quarter
GDP - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) लगातार दो तिमाहियों में गिरावट के बाद सकारात्मक दायरे में वापस आ गया है। अमेरिका को तकनीकी मंदी से उबारते हुए 2022 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में देश की अर्थव्यवस्था 2.6 फीसदी की वार्षिक दर से बढ़ी। बता दें कि वास्तविक जीडीपी में लगातार दो तिमाहियों में नकारात्मक वृद्धि दर्ज होने पर इसे तकनीकी मंदी के रूप में परिभाषित किया जाता है।

विज्ञापन

अमेरिका के आर्थिक विश्लेषण ब्यूरो ने गुरुवार को कहा, "वास्तविक जीडीपी में वृद्धि निर्यात, उपभोक्ता खर्च, गैर-आवासीय निश्चित निवेश, संघीय सरकारी खर्च और राज्य और स्थानीय सरकारी खर्च में वृद्धि दिखी है। हालांकि इस दौरान आवासीय निश्चित निवेश और निजी इन्वेंट्री निवेश में आंशिक रूप से कमी भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

बता दें कि यूएस ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी-मार्च और अप्रैल-जून तिमाही में वास्तविक जीडीपी में क्रमशः 1.6 फीसदी और 0.6 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed