फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US allies South Korea and Japan make deal to ease strains over wartime labor disputes

Deal: श्रमिकों को राहत देने के मसले पर दक्षिण कोरिया और जापान के बीच समझौता, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 06 Mar 2023 05:37 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 06 Mar 2023 05:37 PM IST
सार

Deal: 2018 में दक्षिण कोरिया के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि जापान के निप्पॉन स्टील और मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्री को 100 मिलियन कोरियन वोन (77 हजार डॉलर) मुआवजे के तौर पर साउथ कोरिया के 15 पीड़ितों में प्रत्येक को दिया जाना चाहिए। यह मामला 1910 से 1940 के बीच कोरियाई लोगों को जापान की ओर से प्रताड़ित करने का है।

विज्ञापन
US allies South Korea and Japan make deal to ease strains over wartime labor disputes
दक्षिण कोरिया और जापान में समझौता - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण कोरिया और जापान ने सोमवार को कोरिया पर कब्जे के दौरान जापान की ओर से जबरन श्रम लिए जाने के पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए एक समझौते की घोषणा की है। दोनों संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोगी देश भारत-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर बढ़ रही अशांति के मद्देनजर संबंधों को सुचारू बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे ''अमेरिका के दो करीबी सहयोगियों के बीच सहयोग और साझेदारी का एक नया अध्याय बताया।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन ने सोमवार को कहा कि इंपीरियल जापान की ओर से 15 पीड़ितों या उनके परिवार के सदस्यों को मुआवजा देगा।

2018 में दक्षिण कोरिया के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि जापान के निप्पॉन स्टील और मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्री को 100 मिलियन कोरियन वोन (77 हजार डॉलर) मुआवजे के तौर पर साउथ कोरिया के 15 पीड़ितों में प्रत्येक को दिया जाना चाहिए। यह मामला 1910 से 1940 के बीच कोरियाई लोगों जापान की ओर से प्रताड़ित करने का है।  
विज्ञापन


बता दें कि मुकदमे में जिन 15 पीड़ितों के पक्ष में फैसला सुनाया गया उनमें में से वर्तमान में केवल तीन लोग जीवित हैं। वे सभी 90 वर्ष से अधिक के हैं।

जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने संवाददाताओं से कहा, 'हम जापान और दक्षिण कोरिया के बीच स्वस्थ संबंध बहाल करने के लिए दक्षिण कोरिया सरकार की ओर से आज घोषित उपायों का स्वागत करते हैं। यह संबंध 2018 में दक्षिण कोरिया के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से बहुत मुश्किल स्थिति में रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'दक्षिण कोरिया सरकार की ओर से घोषित उपाय इस आधार पर नहीं हैं कि जापानी कंपनियां फाउंडेशन (दक्षिण कोरिया में) में योगदान देंगी। जापान और विदेशों में व्यक्तियों या निजी कंपनियों की ओर से स्वैच्छिक दान पर जापानी सरकार का कोई विशेष नियंत्रण नहीं है। 


जापान दक्षिण कोरियाई अदालत के 2018 के फैसले से सहमत नहीं था और टोक्यो की ओर से कोई मुआवजा नहीं दिया गया था।

इससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया, जापान ने मेमोरी चिप्स में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया था। दक्षिण कोरिया ने वर्तमान दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक योल के पूर्ववर्ती मून जे-इन के कार्यकाल के दौरान टोक्यो के साथ अपने सैन्य खुफिया-साझाकरण समझौते को रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed