फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UPI Credit Card: Even if there is no money in Account or in debit card, you will be able to spend freely, RBI will start facility soon

यूपीआई-क्रेडिट कार्ड : खाते में पैसा और डेबिट कार्ड नहीं होने पर भी कर सकेंगे खुलकर खर्च, आरबीआई जल्द शुरू करेगा सुविधा

Mon, 13 Jun 2022 06:33 AM IST
योगेश साहू कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली।
कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 13 Jun 2022 06:33 AM IST
सार

यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं वसूला जाता है। वहीं, क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर 2 फीसदी तक इंटरचेंज शुल्क लगता है, जो मर्चेंट ग्राहकों से वसूलते हैं। नई व्यवस्था में यूपीआई के जरिये क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ग्राहकों की जगह अब मर्चेंट को यह शुल्क देना पड़ेगा।

विज्ञापन
UPI Credit Card: Even if there is no money in Account or in debit card, you will be able to spend freely, RBI will start facility soon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

आरबीआई ने यूपीआई के जरिय क्रेडिट कार्ड से भुगतान सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। इसकी शुरुआत रूपे क्रेडिट कार्ड के साथ की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने के बाद अगर आपके बैंक खाते में पैसे नहीं है और न ही डेबिट कार्ड है तो भी आप यूपीआई के जरिये क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन


खास बात है कि भुगतान के लिए हर जगह क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं होता, जबकि यूपीआई के जरिये कहीं और किसी भी इलाके में भुगतान कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से खर्च करने के बाद उसे चुकाने के लिए 45-50 दिन तक का समय भी मिलता है। अभी तक यूपीआई के जरिये भुगतान सिर्फ बैंक खातों से ही होता है। इसका मतलब है कि आपके खाते में जितने पैसे हैं, उतना ही खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन


फिनटेक कंपनियों से छुटकारा
अभी बैंकों को फोन पे, गूगल पे जैसी फिनटेक कंपनियों के साथ काम करना पड़ रहा है, जो ग्राहकों से ज्यादा शुल्क वसूलती हैं। लेकिन नई सुविधा के बाद पूरी प्रणाली बदल सकती है। बैंक भी ग्राहकों को सीधे रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिये कुछ लिमिट दे सकते हैं। उधर, एनपीसीआई को मर्चेंट की ओर से दिया जाने वाले कार्ड ट्रांजेक्शन शुल्क (इंटरचेंज चार्ज) मिलेगा, जिससे उसकी कमाई बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं देना होगा इंटरचेंज शुल्क
यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं वसूला जाता है। वहीं, क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर 2 फीसदी तक इंटरचेंज शुल्क लगता है, जो मर्चेंट ग्राहकों से वसूलते हैं। नई व्यवस्था में यूपीआई के जरिये क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ग्राहकों की जगह अब मर्चेंट को यह शुल्क देना पड़ेगा। ऐसे में हो सकता है कि छोटे दुकानदार यूपीआई के जरिये क्रेडिट कार्ड से भुगतान की इस नई व्यवस्था को स्वीकार न करें।

यूपीआई एप से ऐसे लिंक करें कार्ड

  • सबसे पहले यूपीआई पेमेंट एप को खोलें।
  • फिर प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पेमेंट सेटिंग्स विकल्प में जाएं।
  • ऐड क्रेडिट/डेबिट कार्ड विकल्प को चुनें।
  • क्रेडिट कार्ड नंबर, कार्ड की वैलिडिटी तारीख, सीवीवी नंबर और कार्डधारक के नाम सहित अन्य जानकारियां भरें।
  • यूपीआई एप में पूछी गई सभी जानकारियों को भरने के बाद सेव बटन पर क्लिक करें।

तेजी से बढ़ेगा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल
वर्तमान में एसबीआई, पीएनबी समेत सात बैंक रूपे क्रेडिट कार्ड दे रहे हैं। नई सुविधा से न सिर्फ लोगों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाएगा बल्कि वीजा और मास्टरकार्ड जैसी अमेरिकी क्रेडिट कार्ड कंपनियों की मनमानी से भी राहत मिलेगी, जो ग्राहकों से भारी-भरकम शुल्क वसूलती हैं। -अश्विनी राणा, संस्थापक, वॉइस ऑफ बैंकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed