फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Unitech case: ED provisionally attaches land worth over Rs 125 crore

यूनिटेक मामला: यूनिटेक पर ईडी की तलवार, 125 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क

Mon, 25 Sep 2023 02:46 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 25 Sep 2023 02:46 PM IST
सार

यूनिटेक समूह और इसके प्रवर्तकों के खिलाफ घर खरीदारों की शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों से धन शोधन का यह मामला सामने आया था। तभी से ईडी लगातार जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Unitech case: ED provisionally attaches land worth over Rs 125 crore
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूनिटेक इन्फोपार्क लिमिटेड की 125.06 करोड़ रुपये की जमीन अस्थायी रूप से कुर्क कर ली है। ईडी ने चेन्नई के नल्लामबक्कम में यूनिवर्ल्ड सिटी टाउनशिप का हिस्सा 4.79 एकड़ जमीन का 39.83 प्रतिशत हिस्सा अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

यह है मामला

यूनिटेक समूह और इसके प्रवर्तकों के खिलाफ घर खरीदारों की शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों से धन शोधन का यह मामला सामने आया था। ईडी ने इस विषय में एक निचली अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि आवासीय परियोजना के लिए घर खरीदारों से एकत्र किए गए धन को उस उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं किया गया और इस तरह उनके साथ धोखाधड़ी की गई तथा आरोपियों ने धनशोधन का अपराध किया है। प्रीति चंद्रा के खिलाफ यह आरोप है कि उन्हें अपराध की आय के रूप में अपनी कंपनी प्राकौसली इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 107 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, लेकिन धन के उपयोग का खुलासा नहीं किया गया।

विज्ञापन

चंद्रा की बेनामी कंपनी के पास 39.83 प्रतिशत शेयर 

ईडी ने सोमवार को कहा कि कुर्क की गई जमीन की कीमत 125.06 करोड़ रुपये है। उक्त जमीन का स्वामित्व यूनिटेक इन्फोपार्क लिमिटेड के पास है। इसमें 39.83 प्रतिशत शेयर नारनिल इन्फोसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (यूनिटेक समूह के प्रवर्तक चंद्रा की बेनामी कंपनी) के पास हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज मामलों के आधार पर कार्रवाई

बयान में कहा गया कि यूनिटेक समूह, उसके  प्रवर्तकों और अन्य के खिलाफ घर खरीदारों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस और सीबीआई ने मामले दर्ज किए हैं। इन्हीं मामलों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

1.50 करोड़ डॉलर का किया था निवेश

ईडी ने कहा कि जांच में पता चला कि यूनिटेक के चंद्रा ने नार्निल इन्फोसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से यूनिटेक इन्फोपार्क लिमिटेड में 1.50 करोड़ डॉलर (वर्तमान कीमत 125.06 करोड़ रुपये) का निवेश किया था 

पांच लोगों को किया था गिरफ्तार

ईडी ने संजय चंद्रा, अजय चंद्रा, रमेश चंद्रा, प्रीति चंद्रा और राजेश मलिक नाम के पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। अब तक ईडी द्वारा दो अभियोजन शिकायतें दायर की गई हैं और पीएमएलए अदालत ने उनका संज्ञान लिया है। अब तक, ईडी ने 1,257.61 करोड़ रुपये की कुल घरेलू और विदेशी संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है।

अबतक इतने करोड़ से अधिक का घोटाला 

ईडी ने कहा, 'कुर्क की गई संपत्तियों में कार्नौस्टी समूह, शिवालिक समूह, त्रिकर समूह की संपत्तियां और शैल, चंद्रा की बेनामी और निजी कंपनियां आदि शामिल हैं। इस मामले में अब तक 7,612 करोड़ रुपये के अपराध का पता चला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed