{"_id":"6510210840a6df19b208c706","slug":"union-minister-jyotiraditya-scindia-said-that-three-new-air-routes-will-be-opened-in-october-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश: 'अक्तूबर में तीन नए हवाई मार्ग किए जाएंगे चालू', केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एलान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अरुणाचल प्रदेश: 'अक्तूबर में तीन नए हवाई मार्ग किए जाएंगे चालू', केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एलान
Sun, 24 Sep 2023 05:14 PM IST
आदर्श शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 24 Sep 2023 05:14 PM IST
सार
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तेजू एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धाटन किया। 170 करोड़ की लागत से बने नए टर्मिनल के उद्धाटन के दौरान सिंधिया ने कहा, अरुणाचल से मेरा पुराना रिश्ता रहा है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार को अरुणाचल प्रदेश स्थित तेजू एयरपोर्ट में 170 करोड़ रुपये की लागत से बने नए टर्मिनल का उद्धाटन किया गया। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। उद्धाटन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अरुणाचल में अक्तूबर तक तीन नए हवाई मार्ग चालू करने की बात भी कही है।
पूर्वोत्तर राज्य के लोहित जिले में तेजू हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्धाटन करते हुए सिंधिया ने कहा, केंद्र की उड़ान-5 योजना के तहत, होलोंगी में डोनयी पोला एयरपोर्ट से ईटानगर और नई दिल्ली के बीच नई उड़ान सेवाएं शुरु की जाएगी। इसका उद्देश्य नागरिकों को विमानन सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना है। इसके लिए छोटे क्षेत्रीय हवाई अड्डों को विकसित किया जा रहा है। डोनयी पोलो, पासीघाट और जीरो हवाई अड्डों के बाद तेजू हवाई अड्डा राज्य में चौथा और पूर्वोत्तर में 17वां हवाई अड्डा है।
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उन्होंने कहा, 65 सालों में देश में केवल 74 हवाई अड्डे थे लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले 9 सालों में 75 नए हवाई अड्डों का निर्माण किया है। सिंधिया ने कहा, पीएम मोदी और मुख्यमंत्री पेमा खांडू की जोड़ी अरुणाचल को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।
विज्ञापन
सिंधिया बोले, यह क्षेत्र देश के मुकुट का एक रत्न है
केंद्रीय मंत्री ने कहा, जिन आठ पूर्वोत्तर राज्यों की दशकों से उपेक्षा की जा रही थी। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद एक बड़ा विकासात्मक बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा, यह क्षेत्र देश के मुकुट का एक रत्न है। यह क्षेत्र भारत के लिए बागवानी और कृषि संभावनाओं के साथ दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए प्रवेश द्वार होगा।
सिंधिया बोले, अरुणाचल प्रदेश से मेरा पुराना रिश्ता
अरुणाचल प्रदेश से मेरा रिश्ता बहुत पुराना है। जब मेरी दादी के बहनोई 1960 के दशक में राज्य में मेजर जनरल के रूप में तैनात थे, तो भारत सरकार ने उन्हें सीमावर्ती गांव में से एक का नाम बताने का अवसर दिया। जो अब विजय नगर के नाम से प्रसिद्ध है।
वहीं, तेजू हवाई अड्डे के उद्घाटन पर भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के सदस्य (योजना) ए.के. पाठक ने कहा, आज तेजू के लोगों के लिए एक शुभ दिन है। टर्मिनल व्यस्त समय में 300 यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। जिसके कारण एक ही समय में दो एटीआर विमान यहां आ सकते हैं। रनवे की लंबाई 1,500 मीटर है। हवाई अड्डे में नव-विकसित बुनियादी ढांचे में एक विस्तारित रनवे, एक नया एप्रन, एक नया टर्मिनल भवन, एक फायर स्टेशन और एक एटीसी टॉवर शामिल हैं।

The upgraded airport now includes two aprons designed for ATR 72 type aircraft, a runway extended to 1500m x 30m, a traveler-friendly terminal, and a Fire Station cum Air Traffic Control Tower with a wide 75m runway strip. #TezuKiUDAN (2/3) pic.twitter.com/sweCMQnMYG
— MoCA_GoI (@MoCA_GoI) September 24, 2023
सिंधिया बोले, यह क्षेत्र देश के मुकुट का एक रत्न है
केंद्रीय मंत्री ने कहा, जिन आठ पूर्वोत्तर राज्यों की दशकों से उपेक्षा की जा रही थी। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद एक बड़ा विकासात्मक बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा, यह क्षेत्र देश के मुकुट का एक रत्न है। यह क्षेत्र भारत के लिए बागवानी और कृषि संभावनाओं के साथ दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए प्रवेश द्वार होगा।
सिंधिया बोले, अरुणाचल प्रदेश से मेरा पुराना रिश्ता
अरुणाचल प्रदेश से मेरा रिश्ता बहुत पुराना है। जब मेरी दादी के बहनोई 1960 के दशक में राज्य में मेजर जनरल के रूप में तैनात थे, तो भारत सरकार ने उन्हें सीमावर्ती गांव में से एक का नाम बताने का अवसर दिया। जो अब विजय नगर के नाम से प्रसिद्ध है।
LIVE: श्री @JM_Scindia जी द्वारा तेजू हवाई अड्डे (अरुणाचल प्रदेश) के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन और सम्बोधन #TezuAirport #TezukiUdan https://t.co/Tf6q8tMcxU
— Office Of JM Scindia (@Officejmscindia) September 24, 2023
वहीं, तेजू हवाई अड्डे के उद्घाटन पर भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के सदस्य (योजना) ए.के. पाठक ने कहा, आज तेजू के लोगों के लिए एक शुभ दिन है। टर्मिनल व्यस्त समय में 300 यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। जिसके कारण एक ही समय में दो एटीआर विमान यहां आ सकते हैं। रनवे की लंबाई 1,500 मीटर है। हवाई अड्डे में नव-विकसित बुनियादी ढांचे में एक विस्तारित रनवे, एक नया एप्रन, एक नया टर्मिनल भवन, एक फायर स्टेशन और एक एटीसी टॉवर शामिल हैं।
#WATCH| Tezu, Arunachal Pradesh: On the inauguration of the revamped Tezu airport, A. K. Pathak, Member (Planning) of the Airport Authority of India, says, "Today is an auspicious day for the people of Tezu... The Civil Aviation Minister has inaugurated the new terminal building.… pic.twitter.com/3EVts9RTGd
— ANI (@ANI) September 24, 2023