फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Finance Minister Nirmala Sitharaman had a bilateral meeting with Masatsugu Asakawa

ADB: वित्त मंत्री बोलीं- भारत का आर्थिक उदय दुनिया के लिए अहम, एडीबी अध्यक्ष से मिलीं निर्मला सीतारमण

Tue, 02 May 2023 01:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 02 May 2023 01:32 PM IST
सार

एडीबी मुख्यालय में सीतारमण ने कहा कि एडीबी को भारत को रियायती क्लाईमेट फाइनेंस मुहैया करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का आर्थिक और विकासात्मक उदय क्षेत्रीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अहम साबित होगा।

विज्ञापन
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman had a bilateral meeting with Masatsugu Asakawa
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और एडीबी अध्यक्ष। - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एडीबी की वार्षिक बैठक के मौके पर एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासत्सुगु असकावा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

Image

विकासशील देशों को असरकारी मदद कैसे मिले, इस पर मंथन करे एडीबीः वित्त मंत्री

इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत एडीबी के संप्रभु और गैर-संप्रभु संचालन के लिए सबसे महत्वपूर्ण देश बना हुआ है और बैंक की उधार क्षमता बढ़ाने के लिए वह एडीबी की मदद करेगा। वित्त मंत्री ने एडीबी को सलाह दी है कि वह इस बात पर मंथन करे कि विकासशील देशों को असरकारी मदद कैसे मुहैया करायी जाए।

विज्ञापन


एडीबी मुख्यालय में सीतारमण ने कहा कि एडीबी को भारत को रियायती क्लाईमेट फाइनेंस मुहैया करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का आर्थिक और विकासात्मक उदय क्षेत्रीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अहम साबित होगा। एडीबी के अध्यक्ष मासत्सुगु असकावा ने कहा कि वह अपने सदस्य देशों को 100 अरब डॉलर मुहैया कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने एडीबी के इनोवेटिव फाइनेंस फैसिलिटी में सहयोग के लिए भारत का आभार भी जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed