{"_id":"5fec13a78ebc3e3c9429e3e0","slug":"union-civil-aviation-minister-hardeep-singh-puri-says-extension-of-temporary-suspension-of-flights-to-and-from-the-united-kingdom-till-7-january-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कोरोना का खौफ: सात जनवरी 2021 तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
नए कोरोना का खौफ: सात जनवरी 2021 तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध
Wed, 30 Dec 2020 11:14 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
भारत ने ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर लगाई रोक
- फोटो : iStock
ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के एक नए रूप के चलते भारत सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर प्रतिबंध 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर सात जनवरी 2021 तक कर दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी। इस नए वायरस के चलते ब्रिटेन में राजधानी लंदन समेत कई इलाकों में फिर से लॉकडाउन लागू करना पड़ा है।
विज्ञापन
अबतक ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिला नया स्ट्रेन
मालूम हो कि ब्रिटेन से लौटे अबतक कुल 20 लोग कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम की चपेट में मिले हैं। इन सभी को एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है। मंगलवार को छह व्यक्ति नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
A decision has been taken to extend the temporary suspension of flights to & from the United Kingdom till 7 January 2021: Union Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri pic.twitter.com/LgjsSSLxFM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 30, 2020
दिल्ली में सबसे अधिक मामले
कोरोना के नए स्ट्रेन के सबसे अधिक मामले दिल्ली में मिले हैं। दिल्ली की एनसीडीसी लैब में 14 में से आठ नमूने नए स्ट्रेन के मिले हैं। वहीं बंगलूरू की निमहंस लैब में इसके संक्रमितों की संख्या सात है। कोलकाता और पुणे की लैब में कोरोना के नए रूप के एक-एक मामले मिले हैं। सीसीएमबी हैदराबाद में दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी में एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।
25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच करीब 33,000 यात्री ब्रिटेन से भारत के विभिन्न हवाईअड्डों पर पहुंचे। इन सभी यात्रियों का पता लगाया जा रहा है और केंद्र तथा राज्य सरकार इनकी आरटी-पीसीआर जांच करा रही है। नागर विमानन मंत्रालय ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वायरस के ज्यादा संक्रामक नए स्वरूप के सामने आने की वजह से ब्रिटेन एवं भारत के बीच विमानों की आवाजाही 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्थगित रहेगी। अब यब निलंबन सात जनवरी तक बढ़ गया है।
विमानन उद्योग को धक्का
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन (वायरस का नया रूप) मिलने के बाद से ही दुनियाभर में हलचल पैदा हो गई है। कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर रोक लगाना शुरू कर दिया है। वहीं, भारत ने भी एहतियात के तौर पर ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाई है। इससे विमानन उद्योग को धक्का लगा है। अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सामान्य होने में और समय लगेगा।
सरकार सतर्क है, घबराने की आवश्यकता नहीं: हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) के संक्रमण को लेकर चिंताओं के बीच कहा था कि सरकार सतर्क है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने पिछले एक साल में हर वह काम किया है, जो कोविड-19 से निपटने के लिए महत्वपूर्ण था।