फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Budget 2024: From infrastructure, industry and urban development to energy sector, know announcements

Budget 2024: इंफ्रास्ट्रक्चर-उद्योग और शहरी विकास से लेकर ऊर्जा क्षेत्र तक, जानें आम बजट के बड़े एलान

Tue, 23 Jul 2024 12:13 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 23 Jul 2024 12:13 PM IST
सार

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने इन्फ्रास्ट्रक्चर से लकर उद्योग, शहरी विकास और उर्जा सुरक्षा क्षेत्र में भी कई बड़े एलान किए हैं।

विज्ञापन
Union Budget 2024: From infrastructure, industry and urban development to energy sector, know announcements
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : एएनआई

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने इन्फ्रास्ट्रक्चर से लकर उद्योग, शहरी विकास और उर्जा सुरक्षा क्षेत्र में भी कई बड़े एलान किए हैं। आइए उनके बारे में एक-एक कर जानते हैं....

विज्ञापन


इन्फ्रास्ट्रक्चर

  • अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे के तहत गया में औद्योगिक केद्र का विकास किया जाएगा।
  • 26 हजार करोड़ रुपये की कुल लागत से इन सड़क संपर्क परियोजनाओं का विकास किया जाएगा-   1. पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे  2. बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे 3. बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा में सड़कों के काम में तेजी लाई जाएग 4. बक्सर में गंगा नदीं पर नया 2-लेन वाला एक पुल
  • विज्ञापन


उद्योग

  • 100 शहरों में या उसके आसपास निवेश के लिए 'प्लग एंड प्ले' औद्योगिक पार्कों का निर्माण किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम के तहत 12 औद्योगिक पार्कों को मंजूरी दी जाएगी।
  • खनिजों के घरेलू उत्पादन, रिसाइक्लिंग और विदेश में महत्वपूर्ण खनिज आस्तियों का अधिग्रहण करने के लिए महत्वपूर्ण खनिज मिशन शुरू किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


शहरी विकास

  • आर्थिक और आवागमन योजना के जरिए बाह्य शहरी क्षेत्रों का सुनियोजित विकास।
  • मौजूदा शहरों के रचनात्मक ब्राउनफील्ड पुनर्विकास के लिए रूपरेखा।
  • 100 बड़े शहरों के लिए जलापूर्ति, सीवेज ट्रीटमेंट और ठोस कचरे का प्रबंधन परियोजनाएं एवं सेवाएं।
  • 30 लाख से ज्यादा आबादी वाले 14 बड़े शहरों के लिए आवागमन संबंधी विकास योजनाएं।
  • पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत एक करोड़ शहरी गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को लाभ मिलेगा। 
  • चयनित शहरों में 100 हाट या स्ट्रीट फूड हब बनेंगे।
  • औद्योगिक कर्मियों के लिए पीपीपी मोड में किराए के मकानों का निर्माण किया जाएगा। 

उर्जा सुरक्षा
  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1.28 करोड़ से ज्यादा पंजीकरण किए गए और 14 लाख आवेदन प्राप्त हुए। 
  • विद्युत भंडारण और समग्र उर्जा मिश्रण में नवीकरणीय उर्जा के निर्बाध एकीकरण को सुविधाजनक बनाने के लिए पम्पड स्टोरेज परियोजाओं को बढ़ावा देने के लिए एक नई नीति लाई जाएगी। 
  • परमाणु उर्जा के लिए नई प्रौद्योगिकियों और स्मॉल और मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टर का अनुसंधान और विकास।
  • उन्नत अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर (एयूएससी) प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से एनटीपीसी और बीएचईएल का एक संयुक्त उद्यम 800 मेगावाट का वाणिज्यिक संयंत्र स्थापित करेगा। 
  • हार्ट टू एबेट उद्योगों के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा।
  • 60 कलस्टरों में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की निवेश ग्रेड उर्जा लेखा परीक्षा की सुविधा से स्वच्छ उर्जा में परिवर्तित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed