{"_id":"62cd1694986cbe0329387fbf","slug":"un-praises-india-import-of-commercial-wheat-from-india-is-a-key-supply-line-for-yemen-un-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN Praises India: भारत से वाणिज्यिक गेहूं का आयात यमन के लिए प्रमुख सप्लाइ लाइन है : यूएन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
UN Praises India: भारत से वाणिज्यिक गेहूं का आयात यमन के लिए प्रमुख सप्लाइ लाइन है : यूएन
Tue, 12 Jul 2022 12:07 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:07 PM IST
सार
यूएन अधिकारी के इस बयान से पहले भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दुनिया में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रभावित हुए सप्लाई चेन के बीच भारत यमन को आर्थिक सहायता और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन
गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र संघ के डिप्टी रिलीफ चीफ ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई से प्रभावित यमन के लिए भारत से आयातित वाणिज्यिक गेहूं प्रमुख सप्लाई लाइन का काम कर रहा है।
विज्ञापन
यूएन के डिप्टी रिलीफ चीफ का बयान भारत की ओर से सुरक्षा परिषद् को इस बात की जानकारी देने के बाद आया है कि भारत ने यमन को पिछले तीन महीनों में 2,50,000 टन गेहूं का निर्यात किया है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की सहायक सेक्रेट्री जनरल ह्यूमेनीटेरियन अफेयर्स और डिप्टी इमरजेंसी रिलीफ कॉर्डिनेटर जॉयसी मसूया ने कहा है कि भारत से आने वाले गेहूं के शिपमेंट रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित पश्चिम एशियाई देश यमन को महत्वपूर्ण सप्लाई लाइन उपलबध करवा रहे हैं।
विज्ञापन
यूएन अधिकारी के इस बयान से पहले भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दुनिया में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रभावित हुए सप्लाई चेन के बीच भारत यमन को आर्थिक सहायता और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति कर रहा है, ताकि वहां खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित रूप से बनी रहे।
उन्होंने इस बारे में बोलते हुए सुरक्ष परिषद् को यह जानकारी भी दी है कि भारत ने पिछले तीन महीनों के दौरान 250000 से अधिक की गेहूं की आपूर्ति यमन में की है।