{"_id":"66474d9f8ca24b85140bb313","slug":"uk-pm-rishi-sunak-wife-akshata-murty-s-fortunes-rise-in-2024-rich-list-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rich List: ब्रिटिश पीएम सुनक व पत्नी अक्षता की संपत्ति में इजाफा, जानिए क्या कहती है संडे टाइम्स की रिच लिस्ट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Rich List: ब्रिटिश पीएम सुनक व पत्नी अक्षता की संपत्ति में इजाफा, जानिए क्या कहती है संडे टाइम्स की रिच लिस्ट
Fri, 17 May 2024 05:59 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 17 May 2024 05:59 PM IST
सार
Rich List: 651 मिलियन पाउंड की संपत्ति के साथ सुनक दंपति ने संडे टाइम्स रिच लिस्ट में 245वें स्थान पर जगह बनाई। पिछले वर्ष इस लिस्ट में वे 275वें नंबर पर थे। वे 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश पीएम का घर) में रहने वाले सबसे धनवान व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
ऋषि सुनक
- फोटो : ANI
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने दो साल पहले संडे टाइम्स रिच रिच लिस्ट में जगह बनाई थी। शुक्रवार को जारी इस लिस्ट के 2024 के संस्करण में उनकी रैंकिंग और सुधरी है। सुनक दंपति की रैंकिंग में सुधार का कारण इंफोसिस में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति दोनों की उम्र 44 वर्ष है। 651 मिलियन पाउंड की संपत्ति के साथ सुनक दंपति ने संडे टाइम्स रिच लिस्ट में 245वें स्थान पर जगह बनाई। पिछले वर्ष इस लिस्ट में वे 275वें नंबर पर थे। वे 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश पीएम का घर) में रहने वाले सबसे धनवान व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
वित्तीय विवरणों के अनुसार अक्षता मूर्ति की आमदनी उनके पति ऋषि सुनक की आमदनी से कहीं ज्यादा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में जहां सुनक की आमदनी 2.2 मिलियन पाउंड रही। वहीं, अक्षता को डिविडेंड्स के तौर पर ही करीब 13 मिलियन पाउंड मिले।
विज्ञापन
अखबार के अनुसार सुनक दंपति की सबसे मूल्यवान संपत्ति इंफोसिस में उनकी हिस्सेदारी है। एक बंगलूरू स्थित एक आईटी कंपनी है, जिसे अक्षता मूर्ति के पिता नारायणमूर्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुरू किया था। अखबार के अनुसार बीते एक वर्ष में इंफोसिस में उनके शेयरों का मूल्य 108.8 मिलियन पाउंड से बढ़कर 590 मिलियन पाउंड हो गया।
वार्षिक रिपोर्ट्स के अनुसार मूर्ति (अक्षता मूर्ति) को वित्तीय वर्ष 2022-23 में इंफोसिस के शेयरों से लाभांश के रूप में 13 मिलियन पाउंड मिले। इससे पिछले वित्तीय वर्ष में भी उन्हें एक मिलियन पाउंड्स से अधिक की राशि लाभांश के रूप में मिली थी। अखबार के अनुसार अगले वित्तीय वर्ष में भी उन्हें लाभांश के रूप में 10.5 मिलियन पाउंड की राशि मिल सकती है।
संडे टाइम्स रिच लिस्ट में एक बार फिर टॉप पर भारतीय मूल का हिंदूजा परिवार रहा। उनकी संपत्ति में बीते एक वर्ष के दौरान 37.196 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। हिंदूजा परिवार ने हाल ही में लंदन शहर के केंद्र में ब्रांड लग्जरी ओडब्ल्यूओ होटल की शुरुआत की है। ब्रिटेन में परिवार की कंपनियों का नेतृत्व इसके चेयरमैन जीपी हिंदूजा करते हैं। परिवार की कंपनियां दुनिया के 48 देशों में विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करती है।