फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UDAN Govt launches fifth round of regional air connectivity scheme to enhance connectivity to remote areas

UDAN: उड़ान योजना का 5वां चरण शुरू, देश के दूर-दराज इलाकों में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने का लक्ष्य

Sat, 22 Apr 2023 02:39 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 22 Apr 2023 02:39 AM IST
सार

उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) या रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) का पांचवां चरण श्रेणी-2 (20-80 सीट) और श्रेणी-3 (80 से ज्यादा सीट) पर केंद्रित होगा। पहले चरण की 600 किमी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है और उड़ान के मूल और गंतव्य के बीच की दूरी के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है।

विज्ञापन
UDAN Govt launches fifth round of regional air connectivity scheme to enhance connectivity to remote areas
उड़ान योजना - फोटो : social media

विस्तार

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को देश के दूर-दराज इलाकों में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के पांचवें चरण की शुरुआत की। उड़ान 5.0 के तहत प्रदान की जाने वाली व्यावहारिक अंतर वित्तीय सहायता (वीजीएफ) को प्राथमिकता और गैर-प्राथमिकता वाले दोनों क्षेत्रों के लिए ऊपरी सीमा 600 किलोमीटर की दूरी पर निर्धारित की जाएगी, जबकि पहले यह 500 किलोमीटर थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इसके अलावा, कोई पूर्व निर्धारित रूट पेश नहीं किया जाएगा। केवल एयरलाइंस द्वारा प्रस्तावित नेटवर्क पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


उड़ान के मूल और गंतव्य के बीच की दूरी के लिए कोई प्रतिबंध नहीं 
उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) या रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) का पांचवां चरण श्रेणी-2 (20-80 सीट) और श्रेणी-3 (80 से ज्यादा सीट) पर केंद्रित होगा। पहले चरण की 600 किमी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है और उड़ान के मूल और गंतव्य के बीच की दूरी के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, उड़ान योजना का यह नया और मजबूत संस्करण गति को बढ़ाएगा, नए मार्गों को जोड़ेगा और हमें निकट भविष्य में 1000 मार्गों तथा 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों, हेलीपोर्ट और जल हवाई अड्डों के संचालन के लक्ष्य के करीब लाएगा।
विज्ञापन


दूरदराज के क्षेत्रों में बढ़ेगी हवाई यात्रा
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि योजना का यह नया एवं मजबूत संस्करण गति को बढ़ाएगा। साथ ही नए मार्गों को जोड़ेगा और हमें 1,000 मार्गों, 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों, हेलिपोर्ट तथा वॉटर एयरोड्रम के लक्ष्य के करीब लाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed