{"_id":"686e465ac95cda6b940eeb88","slug":"uae-unveils-golden-visa-scheme-indians-could-be-benefitted-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UAE Visa: यूएई ने गोल्डन वीजा नियमों से जुड़े दावों का खंडन किया, बयान जारी कर दी यह जानकारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
UAE Visa: यूएई ने गोल्डन वीजा नियमों से जुड़े दावों का खंडन किया, बयान जारी कर दी यह जानकारी
Wed, 09 Jul 2025 04:07 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 09 Jul 2025 04:07 PM IST
सार
विकास का इंजन बनने और तेल आधारित अर्थव्यवस्था से अपनी दूरी बनाने की योजना के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नए वीजा कार्यक्रम की जानकारी दी है। खाड़ी देश ने निवेशकों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, एथलीटों और छात्रों के लिए 10 साल तक रहने देने की पेशकश करने के लिए अपने वीजा कार्यक्रम में बदलाव किया है।
विज्ञापन
अमेरिकी वीजा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात के संघीय पहचान, नागरिकता, सीमा शुल्क और बंदरगाह सुरक्षा प्राधिकरण (आईसीपी) ने देश द्वारा कुछ राष्ट्रीयताओं को आजीवन गोल्डन वीजा देने से संबंधित मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि यूएई के अधिकारियों ने गोल्डन वीज़ा से संबंधित आवेदनों के सत्यापन और अग्रेषण के लिए एक नामांकन प्रक्रिया शुरू की है। इसे गलत तरीके से गोल्डन वीज़ा हासिल करने का सीधा तरीका समझ लिया गया, जबकि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
यूएई के आईसीपी ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि गोल्डन वीज़ा की श्रेणियाँ, शर्तें और नियम आधिकारिक कानूनों, विधानों और मंत्रिस्तरीय निर्णयों के अनुसार स्पष्ट रूप से परिभाषित हैं।
विज्ञापन
इससे पहले खबर आई थी कि विकास का इंजन बनने और तेल आधारित अर्थव्यवस्था से अपनी दूरी बनाने की योजना के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नए वीजा कार्यक्रम की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में खाड़ी देशों की ओर से निवेशकों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, एथलीटों और छात्रों के लिए 10 साल तक रहने देने की पेशकश करने के लिए अपने वीजा कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन