फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Twitter new CEO will get big package know everything from job salary in indian rupees to personal life here

Parag Agrawal Salary: ट्विटर के नए सीईओ को मिलेगा बड़ा पैकेज, यहां जानें जॉब से लेकर निजी जीवन के बारे में सब कुछ

Tue, 30 Nov 2021 12:29 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Nov 2021 12:29 PM IST
सार

Parag Agrawal Salary In Indian Rupees: सोमवार को कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, पराग अग्रवाल को एक मिलियन डॉलर यानी करीब साढ़े सात करोड़ रुपये सालाना का पैकेज मिलेगा। इसके अलावा उन्हें बोनस के साथ प्रतिबंधित शेयर यूनिट समेत 12.5 मिलियन डॉलर मूल्य के प्रदर्शन-आधारित स्टॉक यूनिट भी दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Twitter new CEO will get big package know everything from job salary in indian rupees to personal life here
ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के पद छोड़ने के बाद सोमवार इस पद भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। माइक्रोब्लॉगिंग कंपनी के बोर्ड ने कंपनी के सीटीओ (मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी) पराग को नया सीईओ चुना है। सैलरी की बात करें तो सोमवार को कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, पराग अग्रवाल को एक मिलियन डॉलर या 7 करोड़ 50 लाख 54 हजार 500 रुपये का वार्षिक पैकेज मिलेगा। इसके अलावा उन्हें बोनस के साथ प्रतिबंधित शेयर यूनिट समेत 12.5 मिलियन डॉलर (करीब 93 करोड़ रुपये) मूल्य के प्रदर्शन-आधारित स्टॉक यूनिट भी दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


जैक डोर्सी ने भी की तारीफ
जैक ने पद छोड़ने और पराग अग्रवाल को नियुक्त किए जाने के बाद अपने एक ट्वीट में उनकी जमकर तारीफ की है। जैक ने कहा है कि कहा कि पराग उनके हर महत्वपूर्ण निर्णय के पीछे रहे हैं, जिन्होंने इस कंपनी को बदलने में मदद की है। गौरतलब है कि पराग अग्रवाल को 29 नवंबर को ट्विटर के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया, जिसके बाद वे माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला, अल्फाबेट के सुंदर पिचाई, आईबीएम के अरविंद कृष्णा और एडोब के शांतनु नारायण जैसे भारत के वैश्विक तकनीकी सीईओ की सूची में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन


2011 में कंपनी से जुड़े थे पराग
पराग अग्रवाल 2011 में ट्विटर के साथ जुड़े थे। इससे पहले वह याहू और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है। ट्विटर में उन्हें अक्तूबर 2017 में कंपनी का मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) बनाया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, पराग की कुल आय 1.52 मिलियन डॉलर (साढ़े 9 करोड़ रुपये से ज्यादा) है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में विनीता से की थी शादी
ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने विनीता अग्रवाल से शादी की है। पराग और विनीता अक्तूबर 2015 में सगाई करने के बाद जनवरी 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे। फिलहाल, पराग पत्नी के साथ कैलिफॉर्निया के सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं और दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अंश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed