फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Twitter-Musk Row: 'Twitter made $ 70 million deal with whistleblower', Musk said - reason for breaking deal

Twitter-Musk Row: ‘ट्विटर ने व्हिसलब्लोअर से की 70 लाख डॉलर में डील’, मस्क बोले- सौदा तोड़ने का कारण ये भी

Sat, 10 Sep 2022 11:44 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 10 Sep 2022 11:44 AM IST
सार

Twitter-Musk Row: एलन मस्क के वकीलों ने सोशल मीडिया कंपनी (Twitter) को एक पत्र में कहा, ‘पीटर जटको (व्हिसलब्लोअर) और उनके वकीलों को 7.75 मिलियन डॉलर का भुगतान करने से पहले ट्विटर ने उनकी सहमति नहीं ली। इससे विलय समझौते का उल्लंघन हुआ।

विज्ञापन
Twitter-Musk Row: 'Twitter made $ 70 million deal with whistleblower', Musk said - reason for breaking deal
एलन मस्क की तैयारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर के साथ 44 मिलियन डॉलर की डील तोड़ने से जुड़ी कानूनी लड़ाई के बीच अरबपति एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा है कि ट्विटर ने उसके एक पूर्व कर्मचारी जो व्हिसरलब्लोअर बन गया के साथ करोड़ों डॉलर की डील की थी। यह भी एक प्रमुख कारण था जिसके कारण उन्होंने माइक्रोब्लागिंग साइट के साथ डील तोड़ दी। मस्क की ओर से यह बयान वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि ट्विटर ने एक विवाद के निपटारे के लिए व्हिसलब्लोअर को सात मिलियन डॉलर भुगतान करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

एलन मस्क के वकीलों ने सोशल मीडिया कंपनी (Twitter) को एक पत्र में कहा, ‘पीटर जटको (व्हिसलब्लोअर) और उनके वकीलों को 7.75 मिलियन डॉलर का भुगतान करने से पहले ट्विटर ने उनकी सहमति नहीं ली। इससे विलय समझौते का उल्लंघन हुआ। मस्क से बातचीत की प्रकिया के दौरान ट्विटर के लिए ऐसा करना प्रतिबंधित था। 

विज्ञापन

बता दें कि पीटर जटको इस साल की शुरुआत तक ट्विटर के सुरक्षा प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया फर्म पर यह झूठ बोलने का आरोप लगाया कि उसके पास सुरक्षा के लिए एक ठोस योजना है। उन्होंने यह भी दावा किया था साइबर सुरक्षा के बारे में कंपनी नियामकों को जो बता रही है वे भ्रामक हैं। पीटर के अनुसार कंपनी ने गलत सूचना फैलाने वाले फर्जी खातों को जड़ से खत्म करने के लिए होने वाली कोशिशों की अनदेखी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने एलन मस्क ने ट्विटर के साथ डील तोड़ने की घोषणा करते हुए कहा था कि ट्विटर पर ‘बॉट्स, स्पैम और फर्जी अकाउंट’ हैं, जिस कारण उन्हें टेकओवर डील को समाप्त करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे पहले मंगलवार को मस्क ने ट्विटर पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि उनके ट्वीट पर 90 फीसदी कमेंट्स असल में बॉट या स्पैम रिप्लाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed