{"_id":"5c012650bdec2241b1428f39","slug":"train-18-to-commercially-start-operations-from-15-december-will-replace-bhopal-shatabdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिसंबर से 160 किमी की रफ्तार से दिल्ली-हबीबगंज रूट पर दौड़ेगी ट्रेन-18","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
15 दिसंबर से 160 किमी की रफ्तार से दिल्ली-हबीबगंज रूट पर दौड़ेगी ट्रेन-18
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की पहली स्वनिर्मित बिना इंजन वाली ट्रेन-18 15 दिसंबर से दिल्ली-हबीबगंज रूट पर दौड़ने लगेगी। इसे नई दिल्ली से भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन तक चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के स्थान पर चलाया जाएगा। अभी इस ट्रेन ने अपने ट्रायल का पहला चरण पूरा कर लिया है।
120 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
मुरादाबाद में ट्रेन के ट्रायल का पहला चरण पूरा हो गया है। यहां पर ट्रेन को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। अब इस ट्रेन का अगला ट्रायल कोटा में शुरू होगा, जहां पर इसे 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाने की कोशिश की जाएगी।
ट्रेन 18 की यह हैं खासियतें
विज्ञापन
120 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
मुरादाबाद में ट्रेन के ट्रायल का पहला चरण पूरा हो गया है। यहां पर ट्रेन को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। अब इस ट्रेन का अगला ट्रायल कोटा में शुरू होगा, जहां पर इसे 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन 18 की यह हैं खासियतें
- यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों की विकल्प बनेगी।
- इसमें 16 कोच होंगे और 1,128 यात्री इसमें एकसाथ यात्रा कर सकेंगे।
- यह ट्रेन स्व संचालन तकनीक से चलेगी।
- मेट्रो की तरह ही इस ट्रेन के दोनों छोरों पर ड्राइविंग केबिन होंगे।
- बोगियों में लगी सीटें 360 डिग्री तक घूम सकती हैं।
- पूरी ट्रेन एसी चेयरकार है।
- ट्रेन में स्वत: खुलने व बंद होने वाले गेट, जीपीएस आधारित पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई आदि सुविधाएं हैं।