फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Trade deficit narrows to 21.88 billion dollar due to reduced imports

Trade Deficit: आयात घटने से व्यापार घाटा कम होकर 21.88 अरब डॉलर; इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात बढ़ा

Tue, 17 Jun 2025 05:47 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 17 Jun 2025 05:47 AM IST
सार

पिछले महीने कुल 60.61 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात किया गया। यह आंकड़ा मई, 2024 के 61.68 अरब डॉलर की तुलना में 1.7 फीसदी कम है। कच्चे तेल और सोने का आयात घटने से यह गिरावट आई है। इस दौरान देश से 32.39 अरब डॉलर की सेवाओं का निर्यात किया गया, जबकि आयात 17.14 अरब डॉलर रहा।

विज्ञापन
Trade deficit narrows to 21.88 billion dollar due to reduced imports
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

ईरान-इस्राइल तनाव, अन्य वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण भारत से निर्यात में लगातार दो महीने तक बढ़ोतरी के बाद फिर गिरावट आई है। देश से वस्तुओं का निर्यात मई, 2025 में सालाना आधार पर 2.17 फीसदी घटकर 38.73 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 39.59 अरब डॉलर था। आयात घटने से व्यापार घाटा मई, 2024 के 22.51 अरब डॉलर से कम होकर 21.88 अरब डॉलर रह गया।  

विज्ञापन


उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने कुल 60.61 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात किया गया। यह आंकड़ा मई, 2024 के 61.68 अरब डॉलर की तुलना में 1.7 फीसदी कम है। कच्चे तेल और सोने का आयात घटने से यह गिरावट आई है। इस दौरान देश से 32.39 अरब डॉलर की सेवाओं का निर्यात किया गया, जबकि आयात 17.14 अरब डॉलर रहा। वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर कुल निर्यात 71.12 अरब डॉलर पहुंच गया। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात 54 फीसदी बढ़ा

  • इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात मई में 54.1 फीसदी बढ़कर 45.7 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि, पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 30.32 फीसदी घटकर 5.6 अरब डॉलर रहा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  चावल, लौह अयस्क, रत्न-आभूषण, इंजीनियरिंग और कपड़ों की कुछ श्रेणियों के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई।
  •  चाय, कॉफी, मसाले, सभी प्रकार के वस्त्र, रसायन, समुद्री उत्पाद और फार्मा के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली।

38.अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया गया पिछले माह
 युद्ध का व्यापार पर असर जानने को विभिन्न पक्षों से मिलेगी सरकार ः वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, सरकार ईरान-इस्राइल युद्ध से पैदा स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। देश के विदेशी व्यापार पर इसके असर के आकलन के लिए इस सप्ताह जलयान संचालकों, कंटेनर फर्मों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ बैठक करेगी।



क्रूड-सोने का आयात 26.14 फीसदी तक घटा
मई में कच्चे तेल का आयात 26.14 फीसदी घटकर 14.75 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान 2.5 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया, जो सालाना आधार पर 12.6 फीसदी की कमी दर्शाता है।

अमेरिका और चीन को 25% तक बढ़ा निर्यात
भारत से मई में जिन देशों को निर्यात बढ़ा, उनमें अमेरिका, चीन, सिंगापुर, बेल्जियम, रूस और जर्मनी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया और मॉरीशस जैसे देशों को निर्यात में भी प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक, भारत से अमेरिका को निर्यात मई में 16.93 फीसदी बढ़कर 8.83 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि, आयात में 5.76 फीसदी की गिरावट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed