{"_id":"63cbb19178c8ae23f544d115","slug":"top-air-india-official-aware-of-urination-incident-hours-after-flight-reveals-emails-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pee Row: एयर इंडिया के टॉप अफसरों को घटना के कुछ घंटों बाद ही दे दी गई थी जानकारी, आधिकारिक ईमेल से खुलासा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Pee Row: एयर इंडिया के टॉप अफसरों को घटना के कुछ घंटों बाद ही दे दी गई थी जानकारी, आधिकारिक ईमेल से खुलासा
Sat, 21 Jan 2023 03:07 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 21 Jan 2023 03:07 PM IST
सार
Air India Pee Row: एयर इंडिया के शीर्ष प्रबंधन ने पहले दावा किया था कि विमान के उतरने के बाद उन्हें घटना के बारे में तत्काल सूचित नहीं किया गया था। जिसके कारण आरोपी शंकर मिश्रा बिना किसी कार्रवाई के बिना वहां से चला गया।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया के विमान में महिला यात्री पर पेशाब करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। यह घटना 26 नवंबर 2022 की है। अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार न्यूयॉर्क-नई दिल्ली उड़ान के चालक दल में शामिल एक सदस्य ने दिल्ली में उड़ान की लैडिंग के कुछ घंटों के भीतर ही शीर्ष अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी थी। इन अधिकारियों में एयरलाइन के सीईओ कैंपबेल विल्सन भी शामिल थे।
विज्ञापन
मीडिया मे एक ई मेल की चर्चा जिसके अनुसार, एयर इंडिया केबिन क्रू सुपरवाइजर ने कथित तौर पर 27 नवंबर को दोपहर लगभग 1 बजे एयरलाइन के इनफ्लाइट सर्विस डिपार्टमेंट (आईएफएसडी), भारत में बेस ऑपरेशंस के प्रमुख, आईएफएसडी के लीड एचआर प्रमुख और आईएफएसडी के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख के साथ शिकायतों (ग्राहक सेवा) को ईमेल भेजकर घटना के बारे में बताया था।
विज्ञापन
एयर इंडिया के शीर्ष प्रबंधन ने पहले दावा किया था कि विमान के उतरने के बाद उन्हें घटना के बारे में तत्काल सूचित नहीं किया गया था। जिसके कारण आरोपी शंकर मिश्रा बिना किसी कार्रवाई के बिना वहां से चला गया।
विज्ञापन
एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) कैंपबेल विल्सन ने कहा था कि एयरलाइन ने अपने चालक दल की खामियों की जांच करने और उन कमियों को दूर करने के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया है जिसके कारण उड़ान संख्या एआई-102 में यह वारदात हुई। घटना का 'संक्षिप्त सारांश' वाले मेल को भी 3.47 बजे "ओके, नोट" के जवाब के साथ स्वीकार किया गया था।
टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद शुरुआती ईमेल में से एक जिसकी मीडिया में चर्चा चल रही है वह दोपहर 3.46 बजे भेजा गया था, जिसे प्राप्तकर्ताओं ने पढ़ा और स्वीकार किया गया था। उसी दिन शाम 7.46 बजे ईमेल के एक विस्तृत थ्रेड में ग्राउंड हैंडलिंग विभाग के प्रमुख और ग्राहक सेवा और इनफ्लाइट सेवाओं के प्रमुखों को संबोधित मेल भी शामिल थे।
इसके अलावा इस संचार से यह भी पता चलता है कि विल्सन को उसी शाम महिला यात्री के दामाद से एक ईमेल मिला था। जिसने एयरलाइन के ग्राहक सेवा प्रमुख को मेल अग्रेषित किया था। उन्हें प्राप्त मेल पर ध्यान आकर्षित किया गया था। पिछले साल 26 नवंबर को शंकर मिश्रा नाम के एक व्यक्ति ने एयर इंडिया की एक उड़ान के बिजनेस क्लास में नशे की हालत में 70 वर्षीय महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। लेकिन इस घटना की सूचना नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को नहीं दी गई थी।