फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Top 10 billionaires Gautam Adani slips from 5th position in list 50 Thousand crore rupees lost in one day all details here

गौतम अडानी को झटका: एक दिन में गंवा दिए 50 हजार करोड़ रुपये, टॉप-10 सूची में छठे स्थान पर खिसके

Wed, 11 May 2022 04:34 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 11 May 2022 04:34 PM IST
सार

Gautam Adani Now 6th Richest In World: बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ घटकर 108 अरब डॉलर रह गई है। बीते 24 घंटे में इनकी संपत्ति में 6.42 अरब डॉलर (49 हजार 600 करोड़ रुपये से ज्यादा) की कमी आई।

विज्ञापन
Top 10 billionaires Gautam Adani slips from 5th position in list 50 Thousand crore rupees lost in one day all details here
गौतम अडानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया में सबसे रईस भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है। समूह की कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट का असर उनकी नेटवर्थ पर पड़ा है। इसके चलते अब वह दुनिया शीर्ष अरबपतियों की सूची में छठे स्थान पर खिसक गए हैं। मंगलवार और बुधवार को शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है।  

विज्ञापन


6.42 अरब डॉलर का नुकसान
एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को गौतम अडानी की नेटवर्थ घटकर 108 अरब डॉलर रह गई। इसमें 6.42 अरब डॉलर (49 हजार 600 करोड़ रुपये से ज्यादा) की कमी आई। नेटवर्थ में आई इस बड़ी गिरावट के कारण काफी समय से शीर्ष अरबपतियों की सूची में पांचवे पायदान पर काबिज अडानी खिसकर अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को भी उनकी नेटवर्थ में 5.19 अरब डॉलर की कमी आई थी। 
विज्ञापन


शेयरों में भारी गिरावट का असर
गौरतलब है कि गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप की कंपनियों अडानी विल्मर, अडानी ग्रीन, अडानी पावर , अडानी टोटल गैस, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट का दौर जारी है, मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। यहां बता दें कि समूह की कंपनियों के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 34 फीसदी तक टूट चुके हैं। इसका सीधा असर अडानी की संपत्ति पर पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉरेन बफे फिर बने पांचवे अमीर
अमेरिका के दिग्गज निवेशक जो कि छठे स्थान पर थे, वह अब गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए पांचवें स्थान पर पहुंचव गए हैं। हालांकि, बफे को भी 18.5 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। लेकिन ये घाटा गौतम अडानी की तुलना में बेहद कम है। वॉरेन बफे की नेटवर्थ फिलहाल, 113 अरब डॉलर है। 


एलन मस्क को हुआ जोरदार फायदा
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। बीते कई दिनों से लगातार गिरावट का सामना कर रहे मस्क को बड़ा फायदा हुआ है। उनकी नेटवर्थ 2.89 अरब डॉलर बढ़कर अब 232 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। बता दें कि मंगलवार को 18.5 अरब डॉलर का बड़ा नुकसान हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed