{"_id":"62822c608dad5775795176e5","slug":"top-10-billionaires-gautam-adani-slipped-at-8th-position-now-due-to-fall-in-net-worth-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top-10 Billionaires: अमीरों की सूची में पिछड़ते जा रहे अदाणी, नेटवर्थ में गिरावट के चलते आठवें स्थान पर खिसके","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Top-10 Billionaires: अमीरों की सूची में पिछड़ते जा रहे अदाणी, नेटवर्थ में गिरावट के चलते आठवें स्थान पर खिसके
Mon, 16 May 2022 04:21 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 16 May 2022 04:21 PM IST
सार
Top-10 Billionaires List Update In Hindi: अदाणी समूह के चेयरमैन को बीते 24 घंटे में 2.56 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। इस गिरावट के बाद उनकी नेटवर्थ घटकर 100 डॉलर के नीचे पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक अदाणी की नेटवर्थ कम होकर 99.5 अरब डॉलर रह गई थी।
विज्ञापन
गौतम अदाणी को नुकसान।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। लंबे समय तक पांचवें स्थान पर रहने के बाद बीते सप्ताह वह छठे और उसके दो दिन बाद ही सातवें स्थान पर लुढ़क गए थे। अब बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, गौतम अदाणी टॉप-10 अरबपतियों में आठवें स्थान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में इतना हुआ नुकसान
जहां एक ओर गौतम अदाणी नई और बड़ी डील करते हुए अपने कदम लगातार आगे बढ़ा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर अरबपतियों की सूची में उनका दबदबा कम होता जा रहा है। आंकड़ों को देखें तो अदाणी समूह के चेयरमैन को बीते 24 घंटे में 2.56 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। इस गिरावट के बाद उनकी नेटवर्थ घटकर 100 डॉलर के नीचे पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक अदाणी की नेटवर्थ कम होकर 99.5 अरब डॉलर रह गई थी।
विज्ञापन
सग्रेई ब्रिन ने अडानी को पछाड़ा
इस सूची में सातवें स्थान पर मौजूद सग्रेई ब्रिन ने गौतम अदाणी को पछाड़ते हुए सातवां स्थान हासिल किया है। ब्रिन की नेटवर्थ में 2.47 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और उनकी संपत्ति बढ़कर 101 अरब डॉलर हो गई है। वहीं गौतम अदाणी से नीचे नौवें स्थान पर 92.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ स्टीव बॉल्मर और दसवें स्थान पर 89.1 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ लैरी एलिसन हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क टॉप पर बरकरार
टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मालिक और ट्विटर डील के बाद हर रोज चर्चा का विषय रहने वाले एलन मस्क को लंबे घाटे के बाद अब फायदा होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में मस्क की नेटवर्थ में 9.45 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद उनकी संपत्ति बढ़कर 224 अरब डॉलर हो गई है। दूसरे नंबर पर 137 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमेजन के जेफ बेजोस हैं, जबकि 125 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।
अन्य अरबपतियों का ये है हाल
टॉप-10 अरबपतियों की सूची को देखें तो बिल गेट्स 118 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जबकि वॉरेन बफे 112 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं। इसके अलावा लैरी पेज 105 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। लंबे समय तक इस सूची में शामिल रहे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी फिलहाल 88.6 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए हुए हैं, जबकि फेसबुक के मार्क जकरबर्ग 73.2 अरब डॉलर के साथ 12 वें नंबर पर आ गए हैं।