फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tomato prices shoots up as demand rises

फीकी हुई टमाटर की लाली, दाम पहुंचे 50 के पार

Wed, 15 Jun 2016 08:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Jun 2016 08:17 PM IST
सार

  • बरसात शुरू होने के बाद सब्जियों के दाम में आ सकती है गिरावट पर टमाटर के दाम नहीं होंगे कम 
  • देशभर के कई राज्यों में सूखे के चलते टमाटर की फसल खराब, डिमांड अधिक और सप्लाई कम के साथ किसानों ने दाम बढ़ाएं

विज्ञापन
Tomato prices shoots up as demand rises
टमाटर के दामों में वृद्धि - फोटो : ANI

विस्तार

महंगाई के बीच हरी सब्जियों के दाम दोगुने तक पहुंचने के साथ ही टमाटर की कीमत भी आम आदमी को लाल कर रही हैं। क्योंकि टमाटर के दाम दोगुने से अधिक पहुंच चुके हैं। पिछले दस दिनों में सब्जियों के दामों में करीब पंद्रह से पचास फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। जबकि टमाटर के दाम में लगातार तेजी की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


देश के कई राज्यों में सूखे के चलते टमाटर समेत सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। आजादपुर सब्जी मंडी के आढ़तियों के मुताबिक, देश के कई राज्य सूखे की चपेट में हैं। खासकर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बरसात की कमी के चलते टमाटर की फसल पूरी तरह तबाह  हो चुकी है और सब्जियों पर भी इसका असर पड़ा है। आढ़ती राजीव के मुताबिक, फिलहाल टमाटर के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं। क्योंकि मंडी में इन दिनों हिमाचल और हरियाणा से ही टमाटर आ रहे हैं।
विज्ञापन


डिमांड अधिक और सप्लाई कम होने के चलते किसान अधिक दाम पर सब्जी और टमाटर बेच रहे हैं। दक्षिण भारत समेत अन्य राज्यों में बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। इसलिए टमाटर के दाम तो कम नहीं होंगे। हालांकि अन्य सब्जियों के दाम कम होने की संभावना है।  टमाटर के दाम बरसात शुरू होने के साथ और अधिक बढ़ जाएंगे। क्योंकि खेतों में पानी भरने से टमाटर की फसल खराब हो जाती है। ऐसे में बरसात के दिनों में पहाड़ी राज्यों से ही टमाटर की फसल आती है। फिलहाल दाम बढ़ने का एकमात्र कारण सूखा है। मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र से टमाटर की फसल आती थी, लेकिन बारिश न होने के चलते फसल खराब हो गयी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed