फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   today is the last day to file itr

ITR: जुर्माने के साथ आईटीआर भरने का आज अंतिम दिन, पहले 31 जुलाई थी, अब आगे नहीं बढ़ेगी तारीख

Sat, 31 Dec 2022 12:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 31 Dec 2022 12:15 AM IST
सार

हर साल आयकर विभाग द्वारा तय समय सीमा के अंदर आईटीआर करना होता है। हालांकि, तारीख से चूक जाने पर करदाताओं को आईटीआर फाइल करने के लिए अन्य मौके भी मिलते हैं। 
 

विज्ञापन
today is the last day to file itr
आईटीआर रिटर्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले वित्त वर्ष के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की आज अंतिम तारीख है। हालांकि इसके लिए आपको जुर्माना भी चुकाना होगा। क्योंकि 31 जुलाई के बाद रिटर्न भरने पर जुर्माना तय किया गया था। सरकार ने इस साल आईटीआर फाइलिंग की तय तारीखों को बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 234एफ के तहत करदाता को आईटीआर में देरी के लिए 5,000 रुपये तक का जुर्माना भी देना पड़ता है।

विज्ञापन


हर साल आयकर विभाग द्वारा तय समय सीमा के अंदर आईटीआर करना होता है। हालांकि, तारीख से चूक जाने पर करदाताओं को आईटीआर फाइल करने के लिए अन्य मौके भी मिलते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे करें आईटीआर फाइल
देरी से आईटीआर दाखिल करने की प्रक्रिया सामान्य आईटीआर दाखिल करने के समान ही है। हालाँकि, देरी वाले में दाखिल करने से पहले फाइलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसका पेमेंट एनएसडीएल वेबसाइट पर ऑनलाइन चालान संख्या 280 का उपयोग करके या बैंक में जाकर किया जा सकता है। जिनकी आय सालाना पांच लाख रुपये से ज्यादा है, उनको 5,000 रुपये का विलंब शुल्क देना होता है। जिनकी कुल आय रुपये 5 लाख से 5 लाख से कम आय वालों के लिए यह चार्ज एक हजार रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 दिसंबर के बाद क्या होगा?
जो लोग 31 दिसंबर से भी चूक जाते हैं, वे तब तक आईटीआर फाइल नहीं कर पाएंगे जब तक कि आईटी विभाग टैक्स नोटिस नहीं भेजता है। 31 दिसंबर के बाद आईटीआर फाइल करने वालों को आईटी विभाग का नोटिस मिलने के बाद दोगुना जुर्माना यानी 10,000 रुपये तक भरना पड़ सकता है। उन्हें 6 महीने से 7 साल की जेल की सजा भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed