फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Today every mobile handset sold in country is made in India former CEO of NITI Aayog Amitabh Kant statement

NITI Aayog: आज देश में बिकने वाला हर मोबाइल हैंडसेट भारत निर्मित, नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत का बयान

Wed, 15 Nov 2023 07:16 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2023 07:16 AM IST
सार

2014-2022 के दौरान भारत में 2 अरब से अधिक मोबाइल हैंडसेट का निर्माण हुआ। उन्होंने आगे कहा कि 2023 में भारत में मोबाइल हैंडसेट निर्माण का आंकड़ा 27 करोड़ को पार कर जाएगा।

विज्ञापन
Today every mobile handset sold in country is made in India former CEO of NITI Aayog Amitabh Kant statement
अमिताभ कांत। - फोटो : ANI

विस्तार

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि इस साल यानी 2023 में भारतीय बाजार में बिकने वाले लगभग 100 फीसदी मोबाइल 'मेड इन इंडिया' थे। वहीं, पिछले साल यह आंकड़ा 98 फीसदी था। कांत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच मोबाइल निर्माण को लेकर सियासी वार-पलटवार हुआ है।
विज्ञापन


भारत के जी-20 के शेरपा कांत मंगलवार को यहां जी-20 दिल्ली शिखर सम्मेलन: समावेशी विकास और वैश्विक दक्षिण का उदय विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा कि 2014 में भारत की लगभग 81 फीसदी मोबाइल हैंडसेट की मांग चीनी आयात से पूरी होती थी। लेकिन आज हालात बदल गए हैं और वर्तमान में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता देश है।
विज्ञापन


2014-2022 के दौरान भारत में 2 अरब से अधिक मोबाइल हैंडसेट का निर्माण हुआ। उन्होंने आगे कहा कि 2023 में भारत में मोबाइल हैंडसेट निर्माण का आंकड़ा 27 करोड़ को पार कर जाएगा। उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि वर्तमान में भारत में निर्मित होने वाले 20 फीसदी मोबाइल हैंडसेट का निर्यात किया जाता है। 2014 से 2022 के दौरान देश में मोबाइल का विनिर्माण 23 फीसदी चक्रवृद्धि वार्षिक दर से बढ़ा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed